मनोरंजन

ऑस्कर विनिंग फिल्म 'स्लम डॉग मिलियनेयर' का बनेगा सीक्वल, अनिल कपूर फिर बनेंगे होस्ट !

2008 में डैनी बॉयल ने स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म बनाई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही है। खबर आई है कि इसका भाग दो जल्दी बनने वाला है। इस फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड जीतकर भारत में ऑस्कर के सुख को खत्म किया था। 

अनिल सिंह

मुंबई: स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को डैनी बॉयल ने बनाया था और इस फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड जीतकर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। अब यह खबर सामने आई है कि इस फिल्म का सीक्वल बना सकता है। ब्रिज 7 नाम की एक कंपनी ने स्लमडॉग मिलियनेयर के फिल्म सीक्वल और टीवी राइट्स खरीद लिए हैं।

दरअसल ब्रिज 7 कंपनी नेटफ्लिक्स की पूर्व एग्जीक्यूटिव स्वाति शेट्टी और पूर्व सीएए एजेंट ग्रांट कैसमन की बनाई हुई कंपनी है और इस कंपनी ने स्लमडॉग मिलियनेयर का राइट खरीदा है। इन्होंने यह राइट यूके बेस्ड सैलाडोर कंपनी से खरीदे हैं और इसी के बाद से अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म का सीक्वल आने वाले वक्त में बन सकता है।

अनिल कपूर, देव पटेल और फ्रीडा पिंटो ने निभाई थी एम भूमिका

डैनी बॉयल की मिलियनेयर फिल्म रियलिटी शो पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म में शो के होस्ट का किरदार अनिल कपूर ने निभाया था, जबकि देव पटेल और फ्रीडा पिंटो फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे। स्लमडॉग फिल्म में 18 साल की एक नौजवान जमाल की कहानी को दिखाया गया था जो मुंबई की झुग्गियों में रहता था, जिसने फिल्म में 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' क्विज शो जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

अभी इस बात पर कोई जानकारी नहीं मिली है कि फिल्म में पुराने सितारे यानी अनिल कपूर, फ्रीडा पिंटो और देव पटेल ही नजर आएंगे या फिर इसके अगले चैप्टर में सभी नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा। फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बस यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल के शूटिंग की जल्दी शुरुआत  होने वाली है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह