-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ott Release This Week From Sikandar Ka Muqaddar To Lucky Bhaskar
OTT Release This Week: सिकंदर का मुकद्दर समेत ये फिल्में इस हफ्ते ओटीटी पर हो रही हैं रिलीज
- Written By: अनिल सिंह
हिंदी दर्शकों के लिए जहां एक ओर जिमी शेरगिल और तमन्ना भाटिया की सिकंदर का मुकद्दर होगी। दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर भी ओटीटी पर मौजूद रहेगी।

मुंबई: साल का सेकंड लास्ट मंथ चल रहा है। नवंबर का यह महीना भी पूरा होने को है। आखिरी वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ढेर सारी फिल्में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। हिंदी दर्शकों के लिए जहां एक ओर जिमी शेरगिल और तमन्ना भाटिया की क्राइम थ्रिलर सिकंदर का मुकद्दर होगी। दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद होने वाली है। इस हफ्ते विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आधा दर्जन के करीब फिल्म रिलीज हो रही है।
लकी भास्कर (November 28)
लकी भास्कर फिल्म में दुलकर सलमान लीड रोल में हैं और उनके साथ मीनाक्षी चौधरी की जोड़ी है। वेंकी अटलुरी के डायरेक्शन में बनी ‘लकी भास्कर’ दिवाली के मौके पर 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर देश में 102 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म अब OTT पर आ रही है। कहानी के केंद्र में भास्कर है, जो एक निम्न-मध्यम वर्ग का इंसान है। वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 28 नवंबर को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी को ढूंढ रहे फैंस, करण अर्जुन के री रिलीज पर ‘मुझको राणा जी माफ करना’ गाना देख…
सम्बंधित ख़बरें
MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
नागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
कल रोहिणी नक्षत्र में होगा मंगल का रहस्यमयी प्रवेश, 25 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बनेगा राजयोग का अद्भुत संयोग
सिकंदर का मुकद्दर (November 29)
सिकंदर का मुकद्दर फिल्म को सीधे OTT पर रिलीज किया जा रहा है। जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की यह फिल्म एक क्राइम थ्रलिर है। कहानी का प्लॉट साल 2008 का है, जहां हीरे की चोरी होती है। जसविंदर सिंह (जिमी शेरगिल) एक सख्त पुलिस अधिकारी है। वह मामले को सुलझाने के लिए चोरों के पीछे है। तीन लोगों पर शक की सूई है। सिकंदर शर्मा (अविनाश तिवारी), कामिनी सिंह (तमन्ना भाटिया), और मंगेश देसाई (राजीव मेहता) के पास छुपाने के लिए बहुत कुछ है। फिल्म के बाकी कलाकारों में जोया अफरोज, दिव्या दत्ता और रिद्धिमा पंडित भी हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 29 नवंबर से स्ट्रीम होगी।
आवर लिटिल सीक्रेट (November 27)
‘आवर लिटिल सीक्रेट’ में लिंडसे लोहान ने एवरी और इयान हार्डिंग ने लोगन की भूमिका निभाई है। दोनों पूर्व प्रेमी हैं, जो अजीब हालात में एक-दूसरे से फिर मिलते हैं। अपने ब्रेकअप के एक दशक बाद, एवरी और लोगन क्रिसमस के दौरान एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं, लेकिन इस कहानी में ‘भाई-बहन’ के रिश्ते का ट्विस्ट आता है। दोनों अपने बीते हुए कल को छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है दोनों की जिंदगी बवंडर की तरह हो जाती है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 27 नवंबर रिलीज होगी।
द मैडनेस (November 28)
‘द मैडनेस’ एक दिल दहला देने वाली थ्रिलर वेब सीरीज है। यह सीरीज Netflix पर 28 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें एमी अवॉर्ड जीत चुके कोलमैन डोमिंगो ने मुन्सी डेनियल का रोल प्ले किया है, जो एक पत्रकार है। पोकोनोस के सुदूर जंगलों में शांति की तलाश कर रहे डेनियल को एक खौफनाक हत्या के बारे में जानकारी मिलती है।
हार्ड नार्थ (November 29)
यह आपको कनाडा के उत्तरी जंगल में लेकर जाती है। आठ एपिसोड में यह कनाडाई लोगों के एक ग्रुप की यात्रा को दिखाती है। ये लोग धरती के सबसे निर्मम इलाकों में से एक में जीवन जीने की चुनौती का सामना करते हैं। यह सीरीज आपका कुदरत की सुंदरता और उसके निर्दयी चुनौतियों से सामना करवाती है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर 29 नवंबर से देख सकते हैं।
द ट्रंक (November 29)
द ट्रंक में इन-जी (सियो ह्यून-जिन) एक फैसिलिटेटर है, उसकी कंपनी एक तय समय के लिए शादियां करवाती है। इन-जी की जिंदगी तब बदलने लगती है, जब वह जंग-वोन (गोंग यू) के साथ अपने 5वें कॉन्ट्रैक्ट में आती है। जंग-वोन एक म्यूजिशियन है। वह अपनी दिवंगत पत्नी की यादों से परेशान है। कम समय के लिए शादी का इन-जी का यह बिजनस में तब भूचाल आता है, जब झील से एक रहस्यमयी ट्रंक निकलता है। अचानक नए-नए खुलासे होने लगते हैं। यह वेब सीरीज किम रियो-रयोंग के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। इस सीरीज को आप Netflix पर 29 नवंबर से देख सकते हैं।
Ott release this week from sikandar ka muqaddar to lucky bhaskar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
Jul 03, 2026 | 04:49 PMनागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
Jul 03, 2026 | 04:48 PM‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
Jul 03, 2026 | 04:47 PMकल रोहिणी नक्षत्र में होगा मंगल का रहस्यमयी प्रवेश, 25 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बनेगा राजयोग का अद्भुत संयोग
Jul 03, 2026 | 04:47 PM5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
Jul 03, 2026 | 04:43 PMकल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Jul 03, 2026 | 04:41 PMइंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम का महा-ऐक्शन; 4 साल से खतरनाक घोषित 3 मंजिला जर्जर मकान जमींदोज
Jul 03, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM










