स्काई फोर्स ट्रेलर देख बोले लोग, टूटेगा अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला  
मनोरंजन

Sky Force Trailer Review: दुसरा गाल हम फौजी नहीं दिखाते, भारत के पहले एयर स्ट्राइक की बेमिसाल स्टोरी

स्काई फोर्स फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। इसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। देशभक्ति का जज्बा और लता मंगेशकर की आवाज की टाइमिंग गजब की है। अब लोगों को पता चला कि भारत ने 1965 में पहला स्ट्राइक किया था।

अनिल सिंह

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शायद अब टूट जाएगा। क्योंकि ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस फिल्म में 1965 में भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में देशभक्ति का जज्बा पूरी तरह से भरा हुआ है। वहीं ट्रेलर में जब लता मंगेशकर की आवाज आती है तो यह रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव होता है और यही कारण है कि ट्रेलर देखकर दर्शक पूरी तरह से हिल गए हैं और उन्होंने यह कह दिया है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

स्काई फोर्स का ट्रेलर मैडॉक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर जारी किया गया है। 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान रेडियो पर प्रसारित आवाज से होती है। जिसमें भारत को युद्ध की चुनौती दी जा रही है। अगली आवाज अक्षय कुमार की आती है। जिसमें वह यह बताते हैं कि दूसरा गाल आगे करने की फितरत नेताओं की होती है फौजियों की नहीं। हम इसका करारा जवाब देंगे हम घर में खुश कर मारेंगे।

1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पहली बार भारत में पड़ोसी देश पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। यह कहानी उसी पर आधारित है। इस कहानी के बाद लोगों को यह पता चला की पहली एयर स्ट्राइक 60 साल पहले हुई थी। जबकि अब तक कुछ लोग इस गलतफहमी में थे कि मोदी सरकार के दौरान हुई एयर स्ट्राइक ही पहली एयर स्ट्राइक थी। ऐसे में यह फिल्म की कहानी बड़ी दिलचस्प लग रही है। ट्रेलर की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दमदार कहानी को देखने लोग सिनेमाघरों तक जाएंगे और यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित हो सकती है। ऐसे में कमेंट सेक्शन में लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की जबरदस्त तारीफ की है और यह भी कहा है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला भी टूट सकता है।

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट