जैस्मीन सैंडलस (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह

Jasmine Sandlas Live Concert: जैस्मीन सैंडलस ने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ का ऐलान किया है। जुलाई-अगस्त में वह दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगी।

सोनाली झा

Punjabi Singer Jasmine Sandlas Live Concert: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब वह अपने लाइव परफॉर्मेंस के जरिए देशभर के दर्शकों से सीधे जुड़ने जा रही हैं। सिंगर ने अपने नए 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' का ऐलान कर दिया है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जैस्मीन सैंडलस ने इस टूर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ बड़े स्टेज या बड़ी जगहों पर परफॉर्म करने का मौका नहीं है, बल्कि यह मेरे और मेरे फैंस के बीच एक खास रिश्ता बनाने जैसा है। मेरा म्यूजिक का सफर हमेशा बिना किसी दिखावे के रहा है और मैं अपने दिल की बात गानों के जरिए लोगों तक पहुंचाती रही हूं।

जैस्मीन सैंडलस का द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर

जैस्मीन सैंडलस ने आगे कहा कि 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के जरिए मैं ऐसा माहौल तैयार करना चाहती हूं, जहां हजारों लोगों की भीड़ होने के बावजूद हर व्यक्ति खुद को मुझसे जुड़ा हुआ महसूस करे। इस बार मैं अपना जोशीला अंदाज लेकर स्टेज पर आने वाली हूं। मेरी उम्मीद है कि भारत के लोग भी उतने ही जोश और प्यार के साथ मेरा स्वागत करेंगे। यह टूर दर्शकों के लिए संगीत को महसूस करने का अनुभव होगा।

जैस्मीन सैंडलस की संघर्ष

इस टूर का नाम 'द ड्रीम गर्ल' भी खास मायने रखता है। यह नाम जैस्मीन की जिंदगी और उनके संघर्ष भरे सफर को दर्शाता है। एक समय था जब वह सिर्फ गीत लिखती थीं और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आज इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। यह टूर उनके इसी सफर को सेलिब्रेट करने का एक तरीका है।

कई बड़े शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगी जैस्मीन

जानकारी के मुताबिक, यह मल्टी-सिटी टूर जुलाई और अगस्त के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जैस्मीन देश के कई बड़े शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगी। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे शहरों के नाम सामने आए हैं, जबकि आने वाले दिनों में कुछ और शहरों को भी इस टूर में शामिल किए जाने की संभावना है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान