Ranveer Singh पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, बोले- हर संस्कृति और आस्था का दिल से करता हूं सम्मान

Ranveer Singh Chamundeshwari Temple: रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और आस्था व संस्कृति के प्रति सम्मान जताया। फैंस इसे मां के बुलावे से जुड़ा खास पल मान रहे हैं।
Ranveer Singh Chamundeshwari Temple Visit Dhurandhar 2 Rishabh Performance Don 3
रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Chamundeshwari Temple Visit: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ वह फिल्म Kantara से जुड़े मिमिक्री विवाद को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर फिल्म डॉन 3 से अचानक दूरी बनाने के कारण भी विवादों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह कर्नाटक स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां चामुंडेश्वरी का आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि यह दौरा कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुआ। दरअसल, पूरा विवाद पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल की थी। उस सीन में एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के किरदार पर ‘चामुंडी देवता’ का प्रभाव दिखाया गया था।

सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी

विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल ऋषभ शेट्टी की शानदार एक्टिंग और मेहनत की सराहना कर रहे थे। रणवीर ने कहा था कि एक एक्टर होने के नाते वह समझते हैं कि इस तरह के गहन और इमोशनल सीन निभाना कितना कठिन होता है।

रणवीर सिंह ने दाखिल किया हलफनामा

इसके बाद अप्रैल में रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया और बिना किसी शर्त के माफी मांगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर प्रार्थना करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए एक्टर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा की।

डॉन 3 विवाद ने भी बढ़ाई मुश्किलें

इसी बीच रणवीर सिंह एक और विवाद में घिर गए हैं। खबरों के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उनके खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी किया है। यह फैसला तब लिया गया, जब एक्टर ने अचानक फिल्म डॉन 3 से दूरी बना ली। इस घटनाक्रम के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com