Photo - Instagram  
मनोरंजन

एक-दूजे के हुए सिंगर असीस कौर और कंपोजर गोल्डी सोहेल, देखें वेडिंग की तस्वीरें

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) के गाने ‘रातां लंबियां’ (Raataan Lambiyan) की सिंगर असीस कौर (Asees Kaur) 17 जून को अपने मंगेतर संगीतकार गोल्डी सोहेल (Goldie Sohel) से शादी कर ली हैं। कपल गुरुद्वारे में शादी के बंधन में  बंधे हैं। दोनों की प्राइवेट सेरेमनी में केवल परिवारवाले ही मौजूद हुए थे। एक-दूजे के होने के बाद सिंगर ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। जिसमें कपल पेस्टल पिंक आउटफिट्स में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में असीस कौर पिंक कलर का सलवार-सूट पहने नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। वहीं गोल्डी सोहेल भी पिंक कलर की शेरवानी में डैशिंग लग रहे हैं। सिंगर असीस ने एएनआई के साथ हुए बातचीत में अपने वेडिंग प्लान को शेयर किया था। उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि वो गोल्डी सोहेल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने जाएंगे।

वहीं अगले महीने लंदन में असीस का शो है। जो शादी के बाद उनका पहला बड़ा लाइव शो होगा। शो खत्म करने के बाद असीस पति संग हनीमून पर जाएंगी। सिंगर ने यह भी बताया कि वो और गोल्डी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में काफी बिजी हैं। जिसके चलते उनके शादी का पूरा अरेंजमेंट उनकी बहन दीदार ने किया है।

बता दें कि असीस कौर और गोल्डी सोहेल पिछले 7 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। एक हार्टब्रेक गाने पर स्टूडियो सेशन से दोनों के लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। असीस ने जनवरी, 2023 में गोल्डी के साथ इंगेजमेंट का ऐलान की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर किया था। जिसमें वो गोल्डी सोहेल के साथ गुरुद्वारे में बैठी नजर आई थी। फिलहाल, इस वक्त फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें शादी की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद