सिमरन सिंह की मौत सुसाइड या मर्डर? सवाल पूछ रहे फैंस  
मनोरंजन

सुसाइड या मर्डर! क्या है सिमरन सिंह की मौत का सच, फैंस उठा रहे ये सवाल

सिमरन सिंह की मौत ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है। फैंस यह कह रहे हैं कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी, तो ऐसे में उनकी मौत आत्महत्या है या मर्डर, इस पर लोग सवाल कर रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: सिमरन सिंह के फैंस के मन में अब एक ही सवाल है उनकी मौत सुसाइड है या मर्डर। हालांकि इसका जवाब मिल पाना इतना आसान नहीं लग रहा। क्योंकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या बताया है। पुलिस के मुताबिक वह अभी मौत की वजह का पता लग रहे हैं। लेकिन शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है। पुलिस सिमरन सिंह के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। सिमरन के फोन की भी जांच की जा रही है। सिमरन जम्मू कश्मीर की रहने वाली थी। लेकिन गुरुग्राम के सेक्टर 47 के कोठी नंबर 58 में अपने दोस्तों के साथ किराए पर रह रही थी। 25 दिसंबर की रात उसका शव पंखे से लटका मिला था।

बुधवार की रात उसके साथ रहने वाले एक दोस्त ने पुलिस को यह सूचना दी कि सिमरन ने खुद को घर में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वह पंखे से लटकती हुई नजर आई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया और फिलहाल फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद सिमरन सिंह के शव को उसके परिवार को दे दिया गया था।

सिमरन जिस तरह से जिंदादिली वाले वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती थी, उनके फैंस को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने इस तरह का कदम उठाया होगा। इतनी स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट, यंग और कामयाब लड़की अचानक से बिना कुछ कहे या बिना नोट छोड़ें इस तरह का कदम नहीं उठाई सकती। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आगे की जांच कर रही है। ऐसे में आने वाले वक्त में मौत की असली वजह का पता चल सकता है। तब तक फैंस को जांच का इंतजार करना होगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा