सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2  
मनोरंजन

Bajrangi Bhaijan 2: 'सिकंदर' ने थोड़ा सलमान खान का सपना, अब 'बजरंगी भाईजान 2' पर है एक्टर को भरोसा

सलमान खान सिकंदर का धमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे सलमान खान का सपना टूट गया है। अब सलमान खान ‘बजरंगी भाईजान 2’ की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर में 918 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिंकंदर ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म का धमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दे रहा है। इससे सलमान खान का दिल टूट गया है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई गई है। हालांकि, अब सलमान खान का भरोसा उनकी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' पर टिका हुआ है।

सलमान खान अब ‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आने की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 90 करोड़ का खर्चा किया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 918 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी देखने के बाद सभी की आंखें नम हो गईं थीं और हमेशा की तरह सलमान ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था।

सलमान खान की फिल्म सिंकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं। एक हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को कमाई में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने के बाद,‘सिकंदर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर गई। सैकनिलक के अनुसार, सलमान खान की सिकंदर ने शुक्रवार को छठवें दिन 2.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 92.96 करोड़ रुपये हो गया है।अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सलमान की पिछली फिल्म से कंपेयर करें तो किसी का भाई किसी की जान ने पांच दिनों में 82.15 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि यह उनकी पिछली फिल्म की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है, लेकिन निर्माताओं के अनुसार, सिकंदर अभी भी भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इसने दुनिया भर में 158.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं रविवार को रिलीज होने के कारण सिकंदर को शुक्रवार-शनिवार की कमाई का फायदा भी नहीं मिला।

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती