श्वेता तिवारी और रोनित रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

17 साल बाद फिर छाया मिस्टर बजाज और प्रेरणा का जादू, ऑन-स्टेज रोमांस देख हर कोई रह गया दंग

Shweta tiwari Ronit Roy Reunion: स्टार परिवार अवार्ड्स 2025 के खास मौके पर श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने 17 साल बाद फिर से अपने डांस परफॉमेंस से पुरानी यादें ताजा कर दी। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

स्नेहा मौर्या

Shweta Tiwari And Ronit Roy Dance Performance: इस साल स्टार परिवार अवार्ड्स की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर टीवी जगत के कई यादगार पल देखने को मिले। इस मौके पर फैंस के लिए सबसे खास पल तब आया जब श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने अपने फेमस टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के टाइटल ट्रैक ‘चाहत के सफर में’ पर स्टेज पर परफॉर्म किया। यह परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए एक भावनात्मक यात्रा थी, जिसने उन्हें सीधे 2000 के दशक की यादों में ले गया।

इस परफॉर्मेंस में श्वेता तिवारी ने लाल रंग का गाउन पहना था, जो न केवल स्टाइलिश लग रहा था बल्कि शो की थीम से भी जुड़ा हुआ था। दर्शकों ने इस लुक की जमकर तारीफ की। वहीं, रोनित रॉय भी अपने रोल के अनुसार डैशिंग और आकर्षक नजर आए। दोनों सितारों ने स्टेज पर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाते हुए फैंस को पुराने दिनों की याद दिलाई। प्रेरणा और अनुराग बसु के बीच के रोमांटिक पलों को फिर से जीने का मौका मिला।

‘कसौटी जिंदगी की’ में नजर आए थे श्वेता और रोनित

‘कसौटी जिंदगी की’ पहली बार 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ और 2008 तक चला। यह शो बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर और शोभा कपूर के निर्माण में बना था, जिसका निर्देशन संतराम वर्मा ने किया। सात सालों तक चलने वाले इस शो ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई और इसे सबसे फेमस शोज में से एक माना गया।

शो की कहानी प्रेरणा शर्मा (श्वेता तिवारी) और अनुराग बसु (सीजेन खान) के जीवन सफर पर आधारित थी, जिसमें अलगाव, त्याग और चुनौतियों के बीच उनका प्यार दर्शाया गया। बाद में रोनित रॉय ने ऋषभ बजाज के किरदार में एंट्री की, जो प्रेरणा के साथ उनकी दूसरी यादगार जोड़ी बन गई। इस किरदार ने दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रियता हासिल की और शो में रोमांस की नई डाइनामिक को जोड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों के रोमांस का क्लिप

स्टार प्लस ने इस परफॉर्मेंस की क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ने दोनों सितारों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस की खूब सराहना की। यह पल साबित करता है कि ‘कसौटी जिंदगी की’ न केवल एक शो बल्कि कई दर्शकों के दिलों में बसे यादगार लम्हों का हिस्सा बन चुका है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी