68 साल की उम्र में अनुपम खेर ने शुरू की डांस क्लास, 'तौबा तौबा' गाने पर किया हुक स्टेप प्रैक्टिस

Anupam Kher Video: हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मशहूर कोरियोग्राफर सीजर बॉस्को से डांस सीखते नजर आ रहे हैं और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
anupam kher (3)
अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupam Kher Dance Video Viral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी एनर्जी और पॉजिटिव सोच के लिए जाने जाते हैं। 68 साल की उम्र में भी वो लगातार खुद को नए-नए तरीकों से चैलेंज करते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस वीडियो में अनुपम खेर मशहूर कोरियोग्राफर सीजर बॉस्को से डांस सीखते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में अनुपम खेर विक्की कौशल के सुपरहिट गाने ‘तौबा तौबा’ (फिल्म बैड न्यूज, 2024) पर स्टेप्स प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। सीजर बॉस्को उन्हें स्टेप बाय स्टेप मूव सिखाते हैं और अनुपम पूरे जोश के साथ कोशिश करते हैं। वीडियो के आखिर में अनुपम ने अपने अंदाज में लिखा, “हंसना नहीं, हौसला बढ़ाना! जय हो!”

अनुपम खेर ने शेयर किया अपना डांस वीडियो

पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “एक एक्टर के तौर पर मैंने जिंदगी में लगभग सब कुछ करने की कोशिश की है। मैं हमेशा अपने अभिनय को बेहतर बनाने की कोशिश करता रहता हूं, लेकिन एक चीज से हमेशा दूर रहा हूं कि डांसिंग। फिल्मों में गानों के दौरान जो कुछ भी करता हूं, वो बस उस सिचुएशन को एन्जॉय करने की कोशिश होती है। लेकिन पिछले महीने मैंने तय किया कि अब डांस सीखना है।” उन्होंने बताया कि जिम में उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर सीजर बॉस्को से हुई, जिन्होंने सिर्फ तीन मिनट में उन्हें ‘तौबा तौबा’ गाने का हुक स्टेप सिखा दिया। अनुपम ने कहा, “डांसिंग मेरे लिए हमेशा मुश्किल रही, लेकिन अब मैं इसे भी सीखने की कोशिश कर रहा हूं। उम्र कोई बाधा नहीं है, बस जज्बा होना चाहिए।”

‘तौबा तौबा’ गाने पर अभिनेता ने मचाया धमाल

गौर करने वाली बात ये है कि ‘तौबा तौबा’ गाना फिल्म ‘बैड न्यूज’ का है, जिसमें विक्की कौशल के डांस मूव्स ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। इस गाने को करण औजला ने गाया और लिखा है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी बोस्को-सीजर की जोड़ी ने संभाली थी। रिलीज के बाद यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहा और हजारों यूजर्स ने इस पर रील्स बनाई थीं।

अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी जिद और पॉजिटिव स्पिरिट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सर, आप हर उम्र में कुछ नया करना सिखा रहे हैं।” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, “आपकी एनर्जी देखकर तो हम भी डांस सीखना चाहेंगे।”

Navbharat Live
navbharatlive.com