श्रुति हासन ने शेयर किया अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो 
मनोरंजन

श्रुति हासन ने शेयर किया अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो, बताया कलाकार बनने की जर्नी

Shruti Haasan Singing: श्रुति हासन ने अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो शेयर किया। श्रुति ने बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एमएम कीरवानी के साथ गाना रिकॉर्ड किया।

सोनाली झा

Shruti Haasan First Raw Music Video: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और सिंगर श्रुति हासन ने हाल ही में अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही अपने अनुभवों को भी फैंस के साथ साझा किया। श्रुति ने बताया कि किसी कलाकार के रूप में शुरुआत करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है और पर्दे के पीछे कितनी मेहनत और समर्पण लगता है।

श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं यह गाना कभी शेयर नहीं करती अगर वह खूबसूरत शाम न होती। हमें हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन उस तालियों से पहले का सन्नाटा ही कला और कलाकार के मिलन की असली जगह होती है।” उन्होंने इस मौके को अपने करियर की शुरुआती यात्रा की याद दिलाने वाला बताया।

श्रुति हासन ने कही ये बात

श्रुति ने आगे बताया कि यह वीडियो उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड किया था और इसे म्यूजिशियन करन पारीख को भेजा था। उन्होंने कहा कि जब मैं वाराणसी के लिए इस बेहतरीन ट्रैक को रिकॉर्ड कर रही थी, तो म्यूजिशियन काला भैरवा ने कहा कि मुझे आपका गाना ‘एज’ बहुत पसंद है और एक स्वतंत्र संगीतकार के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। अब कभी भी मेरी किस्मत आगे जाकर चमकेगी तो यह वीडियो मुझे मेरी शुरुआत की याद दिलाएगा।

श्रुति हासन ने दी वाराणसी के गाने में आवाज

श्रुति ने अपने पोस्ट में उन सभी संगीतकारों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी इस जर्नी में उनका साथ दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह अनुभव उन्हें केवल सिंगिंग में ही नहीं बल्कि कलाकार के रूप में खुद को साबित करने में भी प्रेरित करता है। बता दें कि श्रुति हासन ने एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ के गाने में अपनी आवाज दी है। इस गाने के संगीत के लिए उन्होंने मशहूर म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी के साथ काम किया। फिलहाल इस गाने का सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ है, लेकिन फैंस ने श्रुति के सिंगिंग टैलेंट की खूब तारीफ की है।

फिल्म का पोस्टर

साथ ही फिल्म का पोस्टर भी हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें महेश बाबू बैल पर सवार और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी पहला लुक सामने आ चुका है, लेकिन अभी उनका लुक वाला टीजर रिलीज होना बाकी है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और यह साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। श्रुति हासन का यह पहला म्यूजिक वीडियो उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित हो रहा है।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता