सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा ने लूटी महफिल, राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के इवेंट में किया नमस्ते

Priyanka Chopra white lehenga look: हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए आयोजित इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने सफेद पारंपरिक लहंगे में सबका दिल जीत लिया।
Priyanka Chopra steals the show in a white lehenga says Namaste at the event
सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा ने लूटी महफिल
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Varanasi Event: एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट ने फैंस के बीच खूब उत्साह पैदा किया। इस ग्रैंड इवेंट में फिल्म के लीड कलाकारों ने शिरकत की और हजारों की भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं, माहौल तालियों और शोर से गूंज उठा।

प्रियंका ने सफेद पारंपरिक लहंगे में स्टेज पर एंट्री ली और देसी अंदाज़ में ‘नमस्ते’ कर फैंस का अभिवादन किया। प्रियंका का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। सफेद लहंगे के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी पहनकर अपने पूरे लुक को बेहद एलीगेंट रखा। उनकी मुस्कान और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन करने का अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया।

फिल्म के स्टार कास्ट

प्रियंका चोपड़ा ने स्टेज पर पहुंचकर अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन से भी अभिवादन किया और फिर वहीं बैठकर इवेंट को एंजॉय किया। इवेंट में शामिल महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ प्रियंका की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। महेश बाबू की एंट्री पर भी फैन्स के नारे गूंजे और जब प्रियंका आईं तो दर्शकों ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया।

प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की खुशी

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस फिल्म के जरिए भारत में काम करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को लकी मानती हूं कि तेलुगु इंडस्ट्री का हिस्सा बन पाई। यह तो बस शुरुआत है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने महेश बाबू और उनके परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि हैदराबाद ने उन्हें बेहद अपनापन दिया और यह शहर अब उनका दूसरा घर जैसा लगता है। इवेंट के दौरान प्रियंका के बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर की झलकियां भी दिखाई गईं, जिसे देखकर दर्शक काफी भावुक हुए।

राजामौली की फिल्म वाराणसी

हाल ही में राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसमें वह पीली साड़ी पहनकर एक्शन करती नजर आई थीं। हाथ में बंदूक लिए उनका दमदार अवतार लोगों को बेहद पसंद आया था। फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस में उत्सुकता तेजी से बढ़ रही है, और इस ग्रैंड इवेंट ने इसे और भी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। फिल्म की कहानी और रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि राजामौली इस बार भी कुछ ऐसा लेकर आएंगे जो भारतीय सिनेमा के नए मानक स्थापित करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com