मनोरंजन

श्रिया सरन समुद्र किनारे बेटी राधा का हाथ थामे चल रही हैं, देखें वायरल Video

सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही है। उनका बेटी राजकुमारी एक साल की हो गई है। श्रिया ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सब को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अब तक अपने फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया हैं। लेकिन उनके फैंस लंबे समय से उनकी बेटी को देखने के लिए इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब श्रिया ने राधा की एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वो अपने नन्हें- नन्हें कदम आगे बढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। 

दरअसल हाल ही में श्रिया सरन अपने परिवार के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इस वक़्त गोवा में हैं। ऐसे में श्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में श्रिया बेटी राजकुमारी का हाथ थामे बीच पर चल रहीं हैं। साथ ही श्रिया ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'पहला स्टेप।' श्रिया के फैंस उनका ये खूबसूरत वीडियो को देख बहुत खुश हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वो जमकर राधा की इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रिया ने शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' सहित कई फिल्में की हैं। फिलहाल श्रिया सरन अपने पति एंड्रे कोसचीव के साथ विदेश में समय बिता रही हैं।  एक्ट्रेस ने तमिल तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड में श्रिया को फिल्म 'दृश्यम' से पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार किया था, जिसको खूब पसंद किया गया। 

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM