श्रेयस तलपड़े-आलोक नाथ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मुश्किलों में फंसे श्रेयस तलपड़े-आलोक नाथ, 5 करोड़ की ठगी में नाम शामिल, दर्ज हुई FIR

Shreyas Talpade News: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ एक बड़े वित्तीय घोटाले में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है।

स्नेहा मौर्या

Shreyas Talpade And Alok Nath Fraud Case: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और वरिष्ठ अभिनेता आलोक नाथ पर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगा है। दोनों कलाकारों के खिलाफ 22 अन्य लोगों के साथ मुरथल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये सभी लोग लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी के जरिए निवेशकों को झांसा देने में शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 22 जनवरी को दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया है कि सोनीपत जिले के 500 से ज्यादा लोगों को इस कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था। आरोपियों ने दावा किया था कि निवेश करने वालों का पैसा पांच साल में दोगुना हो जाएगा। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए कुछ रकम लौटाई गई, लेकिन बाद में कंपनी ने भुगतान बंद कर दिया और निवेशकों से संपर्क तोड़ लिया।

यूपी के बागपत से जुड़ा है पूरा मामला

इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली एक महिला बबली ने दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उसके गांव बिजरौल में एक युवक आया, जिसने खुद को लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़ा बताया। उसने ग्रामीणों को इस सोसाइटी में निवेश का लालच दिया, जो कथित तौर पर भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में पंजीकृत है। विश्वास में आकर ग्रामीणों ने लाखों रुपये जमा कर दिए।

शिकायत के अनुसार, ग्रामीणों से भारी रकम इकट्ठा करने के बाद अचानक कंपनी ने अपना संचालन बंद कर दिया। पैसे लौटाने का कोई जवाब न मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की। जांच में सामने आया कि अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ इस सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर थे। इसी कारण दोनों को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी गिरफ्तारी से राहत

बता दें, मामला अब न्यायालय में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने श्रेयस तलपड़े को अंतरिम राहत दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि जांच पूरी होने तक उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी के पीछे वास्तविक रूप से कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी