श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बप्पा के दरबार में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, उकडीचे मोदक पर आया दिल, पद्मिनी कोल्हापुरे संग भी दिए पोज

Shraddha Kapoor Ukadiche Modak: श्रद्धा कपूर ने गणपति उत्सव की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह उकडीचे मोदक का स्वाद लेते, भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे संग नजर आईं।

सोनाली झा

Shraddha Kapoor Ganpati Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी सादगी और मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गणेशोत्सव के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल अंदाज और गणपति बप्पा के प्रति आस्था देखने को मिली। तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने अपने पसंदीदा उकडीचे मोदक को लेकर भी मजेदार अंदाज में बात की।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर गणपति सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वह बालों में तौलिया लपेटे हुए उकडीचे मोदक का स्वाद लेती नजर आईं। श्रद्धा के इस सिंपल और घरेलू अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा। इसके बाद एक तस्वीर में श्रद्धा भगवान गणेश का आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह अपनी मौसी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ पोज देती नजर आईं।

श्रद्धा कपूर का पोस्ट

श्रद्धा कपूर की पोस्ट में मोदक से भरा डिब्बा और पॉप्सिकल खाते हुए उनकी तस्वीर भी शामिल थी। श्रद्धा ने तस्वीरों के साथ अपने खास मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा कि मोदक चाहिए ??? नहीं मिलेगा। उनका यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आता है। श्रद्धा अक्सर अपनी पोस्ट में इसी तरह के हल्के-फुल्के और मजेदार कैप्शन लिखकर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

श्रद्धा कपूर

गणेशोत्सव में खास होता है उकडीचे मोदक

उकडीचे मोदक महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाई है और गणेश चतुर्थी के दौरान इसे भगवान गणेश को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। इसका बाहरी आवरण चावल के आटे से तैयार किया जाता है और इसे भाप में पकाया जाता है। गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के कई घरों में इसे खास तौर पर बनाया जाता है।

ईथा में विठाबाई का किरदार निभाएंगी श्रद्धा

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'ईथा' में नजर आएंगी। फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है, जिन्हें तमाशा की महारानी के नाम से जाना जाता है।

फिल्म में श्रद्धा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। कहानी में विठाबाई के संघर्ष, पंढरपुर से शुरू हुई उनकी यात्रा और लोककला की दुनिया में उनकी पहचान बनाने की कहानी को दिखाया जाएगा।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे