सोनाली झा
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी छुट्टियों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो डंप के जरिए अपने वेकेशन की झलक फैंस को दिखाई।
इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर का चुलबुला और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।
एक तस्वीर में श्रद्धा कपूर राहुल मोदी के साथ डेट नाइट एन्जॉय करती नजर आईं।
फोटो शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा कि छोटी सी छुट्टी भी तो बनती है न।
इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने कॉफी और सनसेट एन्जॉय करते हुए अपनी कैंडिड तस्वीरें भी साझा कीं।
श्रद्धा और राहुल मोदी के रिश्ते की खबरें साल 2024 में सामने आई थीं।
श्रद्धा और राहुल की नजदीकियों की चर्चा फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के दौरान शुरू हुई थी।
हालांकि, श्रद्धा और राहुल ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है।