श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने पटना में अक्षरा सिंह से सीखी भोजपुरी, स्टेज पर दोनों ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Shraddha Kapoor Eetha Promotion: श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं। यहां अक्षरा सिंह ने उन्हें भोजपुरी सिखाई। दोनों का मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Highlights

  • श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं।

  • प्रमोशनल इवेंट में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी नजर आईं।

  • अक्षरा सिंह ने स्टेज पर श्रद्धा कपूर को भोजपुरी बोलना सिखाया।

Shraddha Kapoor Akshara Singh Eetha Promotion Patna: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में जमकर मेहनत कर रही हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म का प्रचार करने कोल्हापुर पहुंची थीं। वहीं, अब श्रद्धा बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं, जहां उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी नजर आईं। इस दौरान दोनों ने स्टेज पर खूब मस्ती की। इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पटना में आयोजित प्रमोशनल इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह की शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस स्टेज पर साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर को भोजपुरी सिखाती दिखाई देती हैं। पहले अक्षरा भोजपुरी में एक डायलॉग बोलती हैं और फिर श्रद्धा उसे दोहराने की कोशिश करती हैं। श्रद्धा भी पूरे उत्साह के साथ भोजपुरी बोलती नजर आती हैं। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को खूब पसंद आया। दोनों की मस्ती और शानदार केमिस्ट्री ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।

ईठा से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं अक्षरा सिंह अब हिंदी फिल्मों में भी कदम रखने जा रही हैं। वह श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अक्षरा ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। फिल्म में अक्षरा सिंह लावणी के मुकाबले में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा और अक्षरा के अलावा नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख