श्रद्धा कपूर की 'ईठा' में हुई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री, फोटोज शेयर कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Akshara Singh In Eetha: अक्षरा सिंह ने खुलासा किया है कि वह श्रद्धा कपूर की 'ईठा' में अहम भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस ने श्रद्धा के साथ तस्वीरें शेयर कर अपना अनुभव बताया। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
Akshara Singh Eetha Release Date
अक्षरा सिंह और श्रद्धा कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अक्षरा सिंह ने खुलासा किया है कि वह श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी।

  • एक्ट्रेस ने श्रद्धा कपूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

  • अक्षरा ने बताया कि वह लंबे समय से इस खबर को अपने दिल में छिपाकर रखे हुए थीं।

Bhojpuri Actress Akshara Singh Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। अक्षरा ने खुलासा किया है कि वह भी श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

अक्षरा सिंह ने इतने दिनों तक इस बात को अपने तक छिपाकर रखा था। अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले उन्होंने श्रद्धा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर इस राज से पर्दा उठाया है। अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक्ट्रेस मस्ती करती और साथ में अच्छा समय बिताती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपना अनुभव

अक्षरा सिंह ने पोस्ट के साथ फिल्म में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने लिखा कि इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी, अब फाइनली कह सकती हूं, हमारी फिल्म ईठा 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। अक्षरा ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक इमोशन है।

श्रद्धा कपूर की तारीफ में कही ये बात

अक्षरा सिंह ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने को अपना खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से श्रद्धा को काफी एडमायर करती रही हैं, लेकिन उनके साथ काम करने के बाद उन्हें एक्ट्रेस को करीब से जानने का मौका मिला। अक्षरा ने श्रद्धा को एक खूबसूरत इंसान बताते हुए उनके साथ काम करने पर खुशी जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर का भी शुक्रिया अदा किया। अक्षरा ने लिखा कि उन पर भरोसा करने और यह मौका देने के लिए वह लक्ष्मण उतेकर की आभारी हैं।

फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी अक्षरा सिंह

फिलहाल फिल्म में अक्षरा सिंह के किरदार का नाम और उससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया गया है कि वह कहानी में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनका किरदार फिल्म की कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा। बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षरा सिंह के इस खुलासे के बाद फिल्म को लेकर उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।