‘द 50’ विनर शिव ठाकरे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फैजू-कृष्णा को हराकर शिव ठाकरे ने मारी बाजी, बने ‘द 50’ के पहले विनर, फैन की झोली में गए 50 लाख रुपये

The 50 First Winner: रियलिटी शो ‘द 50’ को मिल गया पहला विनर! शिव ठाकरे ने ट्रॉफी जीती, लेकिन 50 लाख की प्राइज मनी उनके फैन के खाते में गई।

स्नेहा मौर्या

The 50 Winner Shiv Thakare: फेमस रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला सीजन आखिरकार अपने धमाकेदार अंजाम तक पहुंच गया है। महीनों तक चले टफ कॉम्पटीशन के बाद शिव ठाकरे ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में शिव ने कई मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

इन सेलेब्स को पछाड़ शिव ठाकरे बने द 50 के विनर

दरअसल, फिनाले में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। टॉप कंटेस्टेंट्स में फैजल शेख (फैजू), कृष्णा श्रॉफ, काका और रजत दलाल जैसे धुरंधर शामिल थे। चार अलग-अलग स्टेज के टास्क के बाद शिव ठाकरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा और फैजू को पछाड़ दिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि, इस जीत में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी देखने को मिला। शो के फॉर्मेट के अनुसार, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी विजेता को नहीं बल्कि उसके एक लकी फैन को दी जाती है। यानी ट्रॉफी शिव के पास गई, लेकिन कैश प्राइज उनके एक फॉलोअर के हिस्से में आया।

लेकिन फैन के खाते में गई 50 लाख की प्राइज मनी

यह लकी फैन सीताराम प्रह्लाद अघाव निकले, जो शिव के रजिस्टर्ड नंबर 1 फैन थे। जैसे ही शिव को विजेता घोषित किया गया, उनके फैन की भी किस्मत चमक गई और वह 50 लाख रुपये के मालिक बन गए। इस अनोखे फॉर्मेट ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया।

शिव ठाकरे के लिए यह जीत खास मायने रखती है। इससे पहले वह बिग बॉस 16 में नजर आए थे, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहे थे। उस समय वह ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे, लेकिन ‘द 50’ में उन्होंने अपनी मेहनत का पूरा फल हासिल किया।

अभिनेता ने जीत पर कही ये बात

सिर्फ इतना ही नहीं, अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शिव ठाकरे ने कहा कि वह हमेशा दिल से खेलते हैं और खुद के प्रति सच्चे रहते हैं। उनका मानना है कि ईमानदारी और मेहनत से भी जीत हासिल की जा सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘द 50’ के पहले विनर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

फिलहाल, शिव ठाकरे की यह जीत उनके फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है, क्योंकि इस बार जीत का असली फायदा भी फैंस तक पहुंचा है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ