शाइन टॉम चाको का कार एक्सीडेंट 
मनोरंजन

शाइन टॉम चाको का कार एक्सीडेंट, पिता की मौके पर मौत, परिवार अस्पताल में भर्ती

मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको और उनके परिवार का कार एक्सीडेंट हो गया है। हादसा शुक्रवार की सुबह तमिलनाडु के पास हुआ। हादसे में टॉम चाको के पिता की मौके पर ही मौत हो गई है।

सोनाली झा

मुंबई: मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाइन टॉम चाको शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के पलाकोट्टई के पास हुई, जिसमें उनके पिता सीपी चाको की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के वक्त अभिनेता अपने माता-पिता, भाई और ड्राइवर के साथ सफर कर रहे थे।

मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 7 बजे उस समय हुई जब उनकी कार एक लॉरी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर ही शाइन के पिता की मौत हो गई। वहीं, शाइन टॉम चाको सहित अन्य घायल सदस्यों को तुरंत पलाकोट्टई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल की भयावह स्थिति को देखा जा सकता है। डॉक्टरों की टीम शाइन और उनके परिवार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। शाइन टॉम चाको मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है।

शाइन टॉम चाको के चाहने वाले इस खबर से स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हैं। डॉक्टर्स चाको का इलाज कर रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा