शिल्पा शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पहले अप्रूवर बनिए...शिल्पा शेट्टी का LOC रद्द करने का आवेदन खारिज, कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

Shilpa Shetty News: शिल्पा शेट्टी के 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा कि पहले अप्रूवर बनिए, फिर विदेश जाइए।

स्नेहा मौर्या

Shilpa Shetty And Raj Kundra 60 Crore Fraud Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा दायर LOC रद्द करने की याचिका पर कोर्ट ने आज महत्वपूर्ण रिमार्क पास किए। कोर्ट ने कहा कि यदि उन्हें विदेश जाना है तो पहले अप्रूवर बनिए। यह आदेश 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में आया है, जिसमें मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू (EOW) ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को आरोपी बनाया है और इसी सिलसिले में शिल्पा शेट्टी पर लोकेशन ऑर्डर (LOC) जारी किया गया था।

शिल्पा शेट्टी ने यूट्यूब के एक इवेंट में भाग लेने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया कि पहले अप्रूवर बनने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि मामला वित्तीय विवाद से जुड़ा है और 60 करोड़ रुपये पहले जमा किए जाएँ फिर आगे की सुनवाई होगी।

शिल्पा शेट्टी ने दिया था बयान

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में ईओडब्ल्यू ने पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने बेस्ट डील टीवी से 4 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे, जो उनकी सेलिब्रिटी फीस के रूप में मिले। हालांकि शिल्पा उस कंपनी में डायरेक्टर रह चुकी थीं, लेकिन उन्होंने यह पैसे विज्ञापन और प्रमोशन के लिए लिए थे, न कि किसी अनैतिक लाभ के लिए। अभिनेत्री ने अपने डायरेक्टर्स पद से जनवरी 2016 में इस्तीफा दे दिया था।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थीं, जो साल 2022 में रिलीज़ हुई थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद शिल्पा ने डांस रिएलिटी शो में जज के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

शिल्पा शेट्टी की शादी बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई है और दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं, एक बेटा और एक बेटी। LOC से जुड़ा यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई में इसपर और आदेश आने की संभावना है। इस पूरे मामले ने बॉलीवुड और सोशल मीडिया में खासी सुर्खियां बटोरी हैं। फैंस और मीडिया इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि कोर्ट आगे इस केस में क्या दिशा देती है और शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा कब तक संभव हो पाएगी।

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते