- Hindi News »
- Entertainment »
- Shilpa Shetty Raj Kundra 60 Crore Fraud Case Court Denies Travel Permission
शिल्पा शेट्टी की उड़ान पर कोर्ट ने लगाई रोक, 60 करोड़ की ठगी केस में नहीं दी कोलंबो जाने की मंजूरी
Shilpa Shetty Colombo Trip: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फिर से कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। उनपर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अब इस मामले में बॉम्बे HC ने राहत देने से इनकार कर दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

शिल्पा शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shilpa Shetty And Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। इस बार एक बिजनेसमैन ने दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से शिल्पा को कोई राहत नहीं मिली है। दरअसल, एक्ट्रेस को 25 से 29 अक्टूबर तक कोलंबो में होने वाले यूट्यूब इवेंट में शामिल होना था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पहले ही शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया हुआ है। इस वजह से दोनों बिना जांच एजेंसी या कोर्ट की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते। सुनवाई के दौरान जब शिल्पा के वकील ने कहा कि उन्हें यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो जाना है, तो कोर्ट ने पूछा कि “क्या उनके पास कोई आधिकारिक इनविटेशन है?”
वकील ने जवाब दिया कि अभी तक सिर्फ फोन पर बातचीत हुई है, आधिकारिक इनविटेशन तभी मिलेगा जब यात्रा की इजाजत मिलेगी। इस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा “पहले 60 करोड़ का मामला सुलझाइए, फिर इस पर विचार करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर
Akshay Kumar Film: ‘भूत बंगला’ के बीच भावुक हुए अक्षय कुमार, असरानी संग 12 फिल्मों का सफर किया याद
Peddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
इस दिन होगी अगली सुनवाई
इस केस की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को रखी गई है। इससे पहले EOW ने राज कुंद्रा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद राज कुंद्रा ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और 2016 में कंपनी के लिक्विडेशन के बाद भी सभी जरूरी दस्तावेज अधिकारियों को सौंप चुके हैं।
ये पढ़ें- ‘सीता को खुद घर छोड़कर आएगा रावण’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के दमदार डायलॉग्स ने मचाया धमाल
क्या है 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला?
बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उनका आरोप है कि कंपनी ने कारोबार विस्तार के नाम पर भारी निवेश लिया, लेकिन वादे के मुताबिक रिटर्न नहीं दिया गया। अब इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है। वहीं, शिल्पा और राज की तरफ से दावा किया जा रहा है कि वे निर्दोष हैं और सभी कानूनी प्रक्रियाओं में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
Shilpa shetty raj kundra 60 crore fraud case court denies travel permission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar Gas Crisis: गैस सिलेंडर की आपूर्ति में सुधार, सप्लाई सुधरी, पर परेशानी बरकरार
Apr 16, 2026 | 07:36 AMलखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Apr 16, 2026 | 07:35 AMशिवसेना (UBT) में नेतृत्व बदलाव के संकेत, Aditya Thackeray बन सकते हैं कार्याध्यक्ष
Apr 16, 2026 | 07:29 AMAfghan Crackdown: पाकिस्तान के क्वेटा में अवैध अफगानों को घर किराए पर देने वाले 20 मकान मालिक गिरफ्तार
Apr 16, 2026 | 07:26 AMCBSE 10th Result: पूर्वेश कापसे 99.6% के साथ अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी! 17 मई को फिर होगी परीक्षा
Apr 16, 2026 | 07:22 AMरूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत आना तय, BRICS शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, क्रेमलिन ने दिया बड़ी जानकारी
Apr 16, 2026 | 07:11 AMSanjay Shirsat News: संजय शिरसाट की अब्दुल समीर को सलाह: विकास पर ध्यान दें, हवा में न उड़ें
Apr 16, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














