अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा, मलाइका, करीना समेत सेलेब्स ने दिया फिटनेस का संदेश  
मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा, मलाइका अरोड़ा, करीना ने दिया संदेश

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर योग करते हुए फोटो और वीडियो शेयर किया। शिल्पा शेट्टी ने योग को मन, शरीर और आत्मा के संतुलन की कुंजी बताया।

सोनाली झा

मुंबई: 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसका असर भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिला। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने अपने-अपने अंदाज में योग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए है। उन्होंने पोस्ट के साथ योग को जीवन का अहम हिस्सा बताया है।

शिल्पा शेट्टी फिटनेस और योग की जबरदस्त प्रमोटर मानी जाती हैं। उन्होंने खास वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। इसका महत्व समझें और इसे खुद के साथ दूसरों के लिए भी संरक्षित करें। उन्होंने इस साल के योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' को भी अपने पोस्ट में शामिल किया।

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस प्रेरणादायक मानी जाती है। उन्होंने अपने योग सेशन की एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और लिखा कि योग एक दिन के लिए नहीं, पूरी जिंदगी के लिए है। दिन की शुरुआत योग से करें और दिन का अंत शांति के साथ करें। मलाइका का यह संदेश उनके फॉलोअर्स के लिए मोटिवेशनल बन गया।

नेहा धूपिया ने अपने बच्चों और परिवार के साथ योग करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम फोटोज शेयर कीं। नेहा धूपिया ने फोटोज के कैप्शन में लिखा कि योग ने मेरी दुनिया बदल दी। यह इत्तेफाक है कि आज मेरे योग गुरु का जन्मदिन भी है। धन्यवाद सर, मेरे साथ योग करने के लिए। उनका पारिवारिक योग सेशन सोशल मीडिया पर दिल जीत गया।

ये भी पढ़ें-

करीना कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट योग पोज में तस्वीर साझा की और लिखा कि योग एक रूटीन से कहीं ज्यादा है। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। उनकी यह सादगीभरी पोस्ट फैंस को खास पसंद आई। इन सभी सेलेब्स का एक ही संदेश था। योग सिर्फ शरीर को नहीं, आत्मा को भी स्वस्थ करता है। उन्होंने यह भी कहा कि योग को केवल एक दिन की एक्टिविटी नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाना चाहिए।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें