शहजाद पूनावाला बने 'राइज एंड फॉल 2' के विनर
प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट, गौतम गुलाटी रहे सेकेंड रनर अप
जीती हुई रकम बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान
Rise And Fall 2 Winner Shehzad Poonawalla: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल का फिनाले आज पूरा हो चुका है। आज इस गेम के विनर का नाम सामने आ गया है। बिग बॉस 20 को टीआरपी के मामले में टक्कर देने वाले इस शो को आज विनर मिल गया है।
वीरेंद्र सहवाग के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में स्वरा भास्कर, करण पटेल, गौतम गुलाटी, प्रियंका चहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, सोनम मलिक, मनीष कश्यप, निहारिका तिवारी, ऋषभ जायस्वाल, जसवंत बोपन्ना, राज ग्रोवर, सारा गुरपाल और काजल राघवानी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ चुके हैं।
राइज एंड फॉल सीजन 2 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे शहजाद पूनावाला ने इस शो को जीत लिया है। शहजाद पूनावाला की पहले ही दिन सिवेट तोमर के साथ हुई लड़ाई के बाद से ही ऑडियंस के फेवरेट रहे शहजाद पूनावाला ने आखिर राइज एंड फॉल सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं।
भारत के जाने माने राजनीतिज्ञ शहजाद पूनावाला इस सीजन के विनर बनने के साथ ही टिकट टू फिनाले जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट रहे थे। इस गेम में टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी फर्स्ट रनर अप रही है। वहीं बिग बॉस 8 जीतने वाले गौतम गुलाटी इस शो के सेकेंड रनर अप रहे है। कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन स्वरा भास्कर इस रेस में चौथे पायदान पर रही है। वहीं टीवी एक्टर करण पटेल इस रेस में पांचवें स्थान पर रहे हैं।
शहजाद पूनावाला ने इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने से पहले ही ये ऐलान किया था कि अगर वो ये शो जीतेगें, तो वो अपनी जीती हुई राशि बिहार और असम में आयी बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेगें। शहजाद पूनावाला ने ये गेम जीतने के बाद एक बार फिर इस बात का ऐलान किया कि वो ये राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेगें।
शहजाद पूनावाला ने इस बात को स्टेज से फिर से दोहराया है कि अपनी जीती हुई राशि को वो असम और बिहार के मुख्यमंत्रियों द्वारा बनाए गए सीएम रिलीफ फंड में सौपेंगें।