70 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई रामायण, फिर भी आदिपुरुष से पिछड़ गई रणबीर-यश की फिल्म

Ramayana Collection Day 1: भले ही रामायण को बड़े स्तर पर और रिकॉर्ड स्क्रीन पर रिलीज किया गया हो, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन के मामले में यह फिल्म आदिपुरुष के आंकड़ों को पीछे नहीं छोड़ पाई।
Ranbir Kapoor Ramayana vs Prabhas Adipurush Collection
रणबीर कपूर और प्रभास(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण ने पहले दिन भारत में करीब 64.85 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया।

  • आदिपुरुष ने भारत में पहले दिन करीब 86.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था।

  • रामायण की वर्ल्डवाइड ओपनिंग करीब 127.50 करोड़ रुपये ग्रॉस बताई गई।

Ranbir Kapoor Ramayana vs Prabhas Adipurush Collection: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी बड़े बजट की मेगा-फिल्म का पर्दा उठता है, तो बॉक्स ऑफिस के पुराने समीकरण टूटने तय माने जाते हैं। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिला था।

फिल्म में रणबीर कपूर और यश जैसे बड़े कलाकारों के होने के कारण उम्मीदें आसमान पर थीं। कई फिल्म विश्लेषकों का मानना था कि यह फिल्म कमाई के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन पहले दिन के आए आंकड़े सामने आने के बाद एक ऐसा चौंकाने वाला सच सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है।

बंपर स्क्रीन काउंट ने दिखाया कमाल

किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ग्लोबल स्तर पर 10000 स्क्रीन का आंकड़ा अपने आप में एक बड़ा मील का पत्थर माना जाता है। लेकिन इस फिल्म ने तो रिलीज के मामले में सारे पिछले रिकॉर्ड बहुत पीछे छोड़ दिया। देश के अंदर 9000 से ज्यादा और सोनी पिक्चर्स के जरिए विदेशों में लगभग 50 हजार स्क्रीन्स पर इसे उतारा गया था।

यह किसी भी भारतीय फिल्म को मिलने वाली सामान्य पहुंच से कई गुना ज्यादा थी। प्री सेल बुकिंग के जबरदस्त क्रेज और पॉजिटिव शुरुआती रिएक्शन के बाद, फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उस उम्मीद पर खरा नहीं उतरा जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा था।

3 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से क्यों चूकी फिल्म

ठीक 3 साल पहले आई फिल्म आदिपुरुष को अपने रिलीज के शुरुआती दिन में जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी उस फिल्म ने ओपनिंग डे पर प्रभास की स्टार पावर के दम पर बंपर कमाई दर्ज की थी।

Ranbir Kapoor Ramayana vs Prabhas Adipurush Collection
विजय और तृषा की जोड़ी फिर हुई वायरल, वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे, जगन मोहन रेड्डी संग भी खिंचवाई तस्वीर

एक्टर प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का असर यह हुआ कि हिंदी के साथ-साथ तेलुगु राज्यों में टिकट खिड़कियों पर दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा था। इसके उल्ट, इस नई मेगा-रिलीज को व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहुंच और महंगे टिकट फॉर्मेट्स का फायदा मिलने के बाद भी, शुरुआती फुटफॉल के मामले में वह पुरानी फिल्म आदिपुरुष से पीछे रह गई।

आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस का सख्त इम्तिहान

वीकेंड के दौरान छुट्टी के दिनों का फायदा उठाकर और दर्शकों की पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के सहारे इसके बिजनेस में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। त्योहारों के इस सीजन में घरेलू बाजार से मिलने वाला सपोर्ट इसकी नैया को पार लगा सकता है।