शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शेफाली को याद कर इमोशनल हुए पति पराग त्यागी, फन मोमेंट्स की शेयर की तस्वीरें

शेफाली जरीवाला के अचानक यूं चले जाने से हर कोई हैरान रह गया है और उनके पति पराग अबतक इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस संग फन मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर की और एक नोट भी लिखा है।

स्नेहा मौर्या

Parag Tyagi shared old pictures with Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते अचानक मौत हो गई थी। उनकी इस असमय मौत ने न सिर्फ उनके चाहने वालों को, बल्कि परिवार और पति पराग त्यागी को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। पत्नी के जाने के बाद पराग लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए खास पलों को साझा कर रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ बिताए कुछ यादगार और मस्ती भरे पलों की तस्वीरें और एक वीडियो क्लिप शेयर की। इस पोस्ट में दोनों एक-दूसरे के साथ हंसते-खेलते, पूल में मस्ती करते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

पराग त्यागी ने पत्नी संग फन मोमेंट्स की शेयर की फोटोज

साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउंड में पराग ने भावुक करने वाला गाना "काश फिर से पास तुझको बिठाऊं" लगाया है, जो उनके दिल का हाल बखूबी बयान करता है। हालांकि, पराग ने इस इमोशनल पोस्ट के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि "मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना जहां भी हो आप।" यह शब्द उनकी पत्नी के प्रति उनके प्यार और दर्द को साफ तौर पर बयां करते हैं।

शेफाली जरीवाला का फिल्मी करियर

आपको बाता दें, शेफाली जरीवाला ने 2000 के दशक की शुरुआत में 'कांटा लगा' म्यूजिक वीडियो से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनका यह गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था और उन्होंने रातों-रात इंडस्ट्री में पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक छोटा सा रोल निभाकर बॉलीवुड में कदम रखा।

शेफाली ने टेलीविजन पर भी काफी काम किया और डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में अपने पति पराग त्यागी के साथ भाग लिया। इसके अलावा वह बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

27 जून को एक्ट्रेस हुई थी मौत

27 जून को शेफाली ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके असमय निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पराग का यह पोस्ट एक बार फिर सबको भावुक कर गया है, जिसमें उनका दर्द साफ झलकता है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप