- Hindi News »
- Entertainment »
- Varun Dhawan Janhvi Kapoor Sunny Sanskaari Ki Tulsi Kumari Poster Out
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पोस्टर आउट, वरुण-जाह्नवी की जोड़ी मचाएगी धमाल
वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में एक शायरी भी लिखी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

वरुण धवन, जान्हवी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड के चहेते अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी दमदार मौजूदगी से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
वरुण धवन इस फिल्म में एक रोमांटिक और इमोशनल किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्टर में उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वरुण ने इस पोस्टर के साथ एक शायरी भी शेयर की है,
ये आंसू हैं मेरे, समंदर का जल नहीं…
बारिश का क्या भरोसा, आज है… कल नहीं!!
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
इस शायरी से साफ जाहिर होता है कि फिल्म की कहानी में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की कहानी भी देखने को मिलेगी।फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शशांक खेतान, जो पहले भी वरुण के साथ ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। अब एक बार फिर यह सुपरहिट जोड़ी वापसी कर रही है, लेकिन इस बार कहानी में ज्यादा इमोशन और परिपक्वता देखने को मिलेगी।
वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर आएंगी नजर
वरुण धवन के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगी जाह्नवी कपूर। इससे पहले दोनों की जोड़ी 2023 की फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में उनका रोमांस एक नए अंदाज में पेश किया जाएगा।
फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट भी बेहद मजबूत है। इसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे टैलेंटेड कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन चेहरों की मौजूदगी कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बना सकती है।
ये भी पढ़ें- राधिका यादव की हत्या पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, पिता दीपक यादव को बताया कायर
फिल्म का संगीत तैयार किया है सोनी म्यूजिक इंडिया ने और इसमें हिंदी सिनेमा की क्लासिक म्यूजिक वाइब्स देखने को मिल सकती हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती पर रिलीज होगी। यह दिन एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनमेंट का मौका बन सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वरुण-जाह्नवी की यह नई प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी।
Varun dhawan janhvi kapoor sunny sanskaari ki tulsi kumari poster out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पोलैंड की महिला ने बताए भारत से सीखने लायक 3 बड़े सबक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
May 05, 2026 | 12:05 PMBhiwandi Drain Cleaning Delay: भिवंडी में नाला सफाई ठप, टेंडर में देरी से बाढ़ का खतरा बढ़ा
May 05, 2026 | 11:53 AMममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AMराज्यसभा समीकरण बदले, मुरुगन-जॉर्ज की हार से MP के नेताओं की उम्मीदें टूटीं
May 05, 2026 | 11:49 AMNagpur धंतोली अतिक्रमण केस में मनपा को राहत, अवैध पार्किंग पर PIL, हाई कोर्ट ने दिया समय
May 05, 2026 | 11:48 AMअशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग: प्रतिभा चाकणकर और बेटे से 8 घंटे पूछताछ; 40 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा
May 05, 2026 | 11:46 AMRaja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
May 05, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













