शतक फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अजय देवगन ने 'शतक' में भरी जान, RSS के 100 साल पर खुलेंगे अनकहे राज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Ajay Devgn Narrating RSS Film; ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें अजय देवगन की दमदार आवाज ने फिल्म में देशभक्ति का जोश भर दिया है। अब फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

स्नेहा मौर्या

Shatak Sangh Ke 100 Varsh Trailer: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष इन दिनों खास चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुआ इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर दर्शकों के बीच उत्सुकता और जिज्ञासा दोनों बढ़ा रहा है। करीब 2 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में इतिहास, विचारधारा और समर्पण की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की दमदार आवाज, जिसने ट्रेलर को अलग ऊंचाई दे दी है। उनकी गंभीर और प्रभावशाली वॉइसओवर कहानी की भावनात्मक गहराई को मजबूत बनाती है। हर संवाद में एक ठहराव और दृढ़ता महसूस होती है, जो फिल्म के विषय के साथ पूरी तरह मेल खाती है।

रिलीज हुए ट्रेलर में सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर उसके 100 वर्षों के सफर को दिखाती है। ट्रेलर में यह स्पष्ट किया गया है कि संगठन ने किस तरह विभिन्न ऐतिहासिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना किया। सेवा, अनुशासन और राष्ट्र-प्रथम की भावना को केंद्र में रखते हुए संघ ने अपने कार्यों को आगे बढ़ाया। फिल्म में उन स्वयंसेवकों को भी श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

फिल्म में गुरुजी एम. एस. गोलवलकर के विचारों से प्रेरित संवाद शामिल किए गए हैं। उनके शब्दों के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि संघ को समय की तरह अडिग और निरंतर आगे बढ़ने वाला संगठन माना जाता है। एक ऐसी विचारधारा, जिसे कभी अस्थायी समझा गया था, वह आज एक सदी बाद भी मजबूती से खड़ी है और नई पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य कर रही है।

अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ने को लेकर कहा कि किसी भी संगठन के 100 वर्ष पूरे होना केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के योगदान और बलिदान का प्रतीक है। उनके अनुसार, ‘शतक’ सिर्फ एक संस्था की कहानी नहीं, बल्कि एक विचार की सतत यात्रा को दर्शाती है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म का निर्देशन आशीष मॉल ने किया है, जबकि इसे वीर कपूर और आशीष तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। पैनोरमा के सहयोग से बनी यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। देशभक्ति और वैचारिक प्रतिबद्धता से सजी यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ सकती है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी