शरद केलकर का जैकी श्रॉफ संग सपना पूरा
गर्दिश को बताया जैकी की ऑल-टाइम फेवरेट फिल्म
काली खेती के हर फ्रेम की तारीफ की
Sharad Kelkar Jackie Shroff Kaali Kheti: फिल्म रामायण में रावण के किरदार को अपनी आवाज देना हो या फिल्म काली खेती शरद केलकर हर किसी के फेवरेट एक्टर्स में से है। इन दिनों शरद केलकर की हॉरर-थ्रिलर फिल्म काली खेती सुर्खियों में है।
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शरद केलकर ने फिल्म काली खेती में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। शरद केलकर ने बताया कि जैकी श्रॉफ यानी जग्गू दादा के साथ काम करना किसी सपने के पूरा होने जैसा था। साथ ही उन्होंने जैकी श्रॉफ के बेस्ट परफॉर्मेंस को लेकर भी अपनी बात कही।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान शरद केलकर ने जैकी श्रॉफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म 'गर्दिश' मेरी ऑल-टाइम फेवरेट है। फिल्म ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी। मैंने ऐसा कोई इंसान नहीं देखा, जिसे ‘गर्दिश’ अच्छी फिल्म न लगी हो। यह एक शानदार फिल्म थी। मुझे लगता है, अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह उनकी भी फेवरेट फिल्म होगी। यह एक कल्ट फिल्म है।
शरद केलकर ने कहा कि बचपन से ही वह अपने आइकन जैकी श्रॉफ के साथ काम करने की इच्छा रखते थे और काली खेती ने उन्हें अपने आइडल के साथ काम करने का मौका दिया। शरद ने आगे कहा कि मैं जग्गू दादा के साथ काम करना चाहता था। सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर वह जैसे हैं, वैसे। हम दोनों का स्वभाव काफी मिलता-जुलता है। हमारी आवाजें भी काफी मिलती हैं। यह एक कमाल का कॉम्बिनेशन है, जो उन्होंने सोचा था। पूरी टीम बहुत अच्छी थी। जब आप मॉनिटर पर देखते हैं, तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि इतने सालों बाद हम भी जानते हैं, हम यह करेंगे, हम वह करेंगे।
शरद केलकर ने काली खेती में काम करने को लेकर कहा है कि हर फ्रेम में मुझे लगा कि ग्रेडिंग की कोई जरूरत नहीं है, कलर करेक्शन की कोई जरूरत नहीं है, किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। आपको लगता है कि फिल्म ऐसी ही दिखेगी, और वह ऐसी ही दिखेगी। यह एक शानदार अनुभव था।