जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ को मिली नई रिलीज डेट, पहला पोस्टर आया सामने

Sharad Kelkar Kaali Kheti Poster Out: जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर रूरल हॉरर फिल्म 'काली खेती' की रिलीज डेट टाल दी गई है। यह फिल्म नवंबर 2026 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
Kaali Kheti Release Date
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jackie Shroff Kaali Kheti Release Date: जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की आने वाली ग्रामीण-हॉरर फिल्म 'काली खेती' को लेकर फैंस में काफी समय से उत्सुकता देखने को मिल रही था। खबरों के अनुसार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने का बड़ा फैसला लिया है। पहले जहां यह फिल्म इसी महीने बड़े पर्दे पर आने वाली थी, वहीं अब इसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है, जिससे दर्शकों का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी

मेकर्स ने रिलीज डेट के बदलाव के साथ ही फिल्म से जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के बेहद डरावने फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर में जैकी का अधूरा और रहस्यमयी लुक देखने को मिल रहा है, वहीं शरद केलकर एक आक्रामक रूप में नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने अक्टूबर महीने में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों के क्लैश से बचने और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को बेहतर सोलो विंडो देने के लिए यह अहम फैसला लिया है।

Kaali Kheti Release Date
नागिन 4 फेम विजयेंद्र कुमेरिया ने तोड़ा 13 साल का रिश्ता, तलाक की वजह पर एक्टर ने कही ये बात

20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी 'काली खेती'

फिल्म की नई तारीख अब 20 नवंबर 2026 तय की गई है। हारिस इम्तियाज खान के लेखन और डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ग्रामीण कहानी और कृषि से जुड़े विषयों को हॉरर के एक बिल्कुल अनूठे और डरावने नजरिए से पेश करने का वादा करती है।

फिल्म का निर्माण ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले सना खान ने किया है। जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी जैसे कई मंझे हुए एक्टर्स भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

कृषि और हॉरर को एक साथ देखने के लिए बड़ी उम्मीदें

बॉलीवुड में आमतौर पर हॉरर फिल्मों की कहानियां पुराने हवेलियों या जंगलों तक सीमित रहती हैं, लेकिन फिल्म 'काली खेती' की कहानी काफी अलग नजर आ रही है। बैकग्राउंड में बजने वाली रहस्यमयी धुन और दमदार रोल का फर्स्ट लुक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन चुका है। अब देखना यह होगा कि 20 नवंबर को जब यह थ्रिलर ड्रामा बड़े पर्दे पर रिलीज होगा, तो दर्शकों को डर और रोमांच का कितना नया अनुभव दे पाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com