आंखों की गुस्ताखियां (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

थिएटर के बाद OTT पर आएगी 'आंखों की गुस्ताखियां', जानें कब और कहां होगी रिलीज

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। ऐसे में अब यह फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी।

स्नेहा मौर्या

Aankhon Ki Gustaakhiyan Ott Release: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शनाया कपूर ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म में उनके अपोजिट टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी नजर आए। साथ ही फिल्म को डायरेक्ट संतोष सिंह ने  किया है और इसकी कहानी मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की लोकप्रिय लघु कथा ‘The Eyes Have It’ से प्रेरित है।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ ही राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी संख्या में दर्शकों को खींचने में कामयाब नहीं रही। लेकिन फिल्म को थोड़ी मिलती-जुलती प्रतिक्रिया मिली। कुछ दर्शकों को इसकी सिंपल लव स्टोरी पसंद आई, तो कुछ को यह सिनेमाई स्तर पर कमजोर लगी।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

हालांकि, अब दर्शकों की नजर इस पर है कि फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। तो आपके लिए खुशखबरी ये है कि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ थिएटर रन के बाद OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी। खास बात ये है कि हिंदी फिल्में 45 से 60 दिनों के अंदर ओटीटी पर आ जाती हैं, ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म सितंबर के अंत तक ZEE5 पर उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में पहले तारा सुतारिया को कास्ट किया जा रहा था। लेकिन डेट्स की दिक्कत के चलते वो इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। जून में दिए इंटरव्यू में निर्देशक संतोष सिंह ने बताया था कि “हमने शुरुआत में तारा को लेकर बात की थी लेकिन डेट्स नहीं मिल पाईं। फिर शनाया को कास्ट किया गया और हमें लगा कि वही इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं।”

'आंखों की गुस्ताखियां' की कहानी

इन सबके बीच फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो इसकी कहानी एक नेत्रहीन युवक जहान और अभिनेत्री बनने का सपना देखने वाली सबा के बीच की है। सबा को एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन देना होता है, और जहान उसकी मदद करता है। कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब सबा को ये नहीं पता होता कि जहान भी असल में नेत्रहीन है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर