शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

SRK के बर्थडे पर PVR INOX मनाएगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल, बड़े पर्दे पर दिखेंगी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बर्थडे पर उन्हें बड़ा सम्मान मिलने वाला है। PVR INOX में इस खास मौके पर एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को हाल ही में ‘70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ में देखा गया। करीब 17 सालों बाद पठान ने इस इवेंट को होस्ट किया था और किंग खान की शानदार एंट्री ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अब शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज है। भारत के सबसे बड़े और प्रीमियम सिनेमा एग्जिबिटर्स में से एक PVR INOX उनके बर्थडे के खास मौके पर एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है।

दरअसल, यह फेस्टिवल 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर दो हफ्तों तक चलेगा। इस दौरान 30+ शहरों और 75+ सिनेमाघरों में शाहरुख खान की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्में बड़े पर्दे पर दोबारा दिखाई जाएंगी। यह फेस्टिवल उनके शानदार सिनेमाई सफर को फैंस के सामने पेश करने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा।

शाहरुख खान ने फिल्म फेस्टिवल को लेकर कही ये बात

शाहरुख खान ने इस फिल्म फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए कहा कि, “हमेशा ही सिनेमा मेरा घर रहा है। इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखना एक अलग ही अनुभव होगा। ये सिर्फ मेरी कहानियां नहीं हैं बल्कि उन दर्शकों के लिए बीते 33 साल का प्यार हैं, जो उन्होंने मुझे दिया है।”

किंग खान ने आगे PVR INOX और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि, “मैं आभारी हूं कि उन्होंने हमेशा उन कहानियों पर भरोसा किया है जो हमें और दर्शकों को जोड़ती हैं। मुझे उम्मीद है कि जो भी दर्शक ये फिल्में देखने आएंगे, उन्हें खुशी, प्यार और भावनाएं महसूस होंगी।”

फेस्टिवल में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों को दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह मौका फैंस के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा स्टार्स की फिल्मों को सिनेमाघरों के ग्रैंड स्क्रीन पर देखने का अवसर मिलेगा।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही किंग खान के फैंस को एक और शानदार सिनेमाई अनुभव का इंतजार है। इस तरह शाहरुख खान का जन्मदिन 2025 सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद खास और यादगार होने वाला है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील