इन सितारों के लिए दिवाली होगा खास, अरमान मलिक से हिना खान तक पार्टनर्स संग पहली बार करेंगे सेलिब्रेट

Celebrity Diwali Celebration: इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी और कुछ सेलेब्स के लिए ये त्योहार और भी खास है, क्योंकि वे अपने पार्टनर के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।
इन सितारों के लिए दिवाली होगा खास, अरमान मलिक से हिना खान तक पार्टनर्स संग पहली बार करेंगे सेलिब्रेट
सेलेब्स की पहली दिवाली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Celebrity Couple First Diwali: दिवाली 2025 का त्योहार 20 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन हिंदू धर्म के लोग नए कपड़े पहनकर भगवान राम की पूजा करते हैं और घरों में दीए जलाकर, रंग-बिरंगे पटाखे जलाकर पावन पर्व का आनंद लेते हैं। बॉलीवुड में दिवाली का जश्न भी किसी से कम नहीं होता, खासकर उन सेलेब्स के लिए जो शादी के बाद पहली बार यह त्योहार अपने जीवनसाथी के साथ मनाने जा रहे हैं। इस साल कई चर्चित बॉलीवुड और टीवी स्टार्स शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं।

बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अरमान मलिक इस साल अपनी पत्नी आशना श्रॉफ के साथ पहली दिवाली मनाएंगे। अरमान और आशना ने जनवरी 2025 में शादी की थी। यह सेलिब्रिटी कपल शादी के बाद पहली बार मिलकर दिवाली की खुशियों में शामिल होगा।

हिना खान और रॉकी जायसवाल

टीवी और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हिना खान ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 4 जून 2025 को शादी की थी। हिना ने अपने घर पर परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी और अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की थीं। अब हिना और रॉकी भी शादी के बाद पहली दिवाली अपने नए जीवन की शुरुआत के रूप में मनाने जा रहे हैं।

दर्शन रावल और धरल

सिंगर दर्शन रावल ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड धरल के साथ जनवरी में शादी की थी। दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस साल इस जोड़े के लिए भी यह शादी के बाद की पहली दिवाली होगी, जिसमें वे साथ में त्योहार का आनंद लेंगे।

प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी

मशहूर अभिनेता प्रतीक बब्बर ने इस साल 14 फरवरी को एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ शादी की थी। प्रतीक और प्रिया ने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के मुंबई वाले घर में शादी रचाई थी। अब यह कपल भी शादी के बाद पहली दिवाली के जश्न का हिस्सा बनने जा रहा है।

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी

टीवी की ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने हाल ही में 30 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी की थी। दोनों ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर नेशनल टीवी पर शादी की थी। अब अविका और मिलिंद भी शादी के बाद पहली बार मिलकर दिवाली मनाने वाले हैं।

इस साल की दिवाली इन सेलेब्स के लिए खास होने वाली है क्योंकि यह उनके नए जीवन की शुरुआत और शादी के बाद का पहला त्योहार है। फैंस भी उत्साहित हैं कि अपने पसंदीदा स्टार्स अपने जीवनसाथियों के साथ दिवाली का जश्न कैसे मनाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com