शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cocktail 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में दिख रहा दम, शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

Cocktail 2 Box Office Prediction: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म पहले दिन 12 से 15 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

सोनाली झा

Shahid Kapoor Film Cocktail 2 Advance Booking: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल के सीक्वल के रूप में आ रही यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में भी मजबूत शुरुआत करती नजर आ रही है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 जून से शुरू हुई थी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों के भीतर करीब 21 हजार टिकट बिक गए थे। इसके बाद भी टिकटों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार शाम तक ओपनिंग डे के लिए लगभग 24,500 से ज्यादा टिकट बुक हो चुके थे।

अगले दो दिनों में बढ़ सकती है रफ्तार

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म कोई बड़े पैमाने की एक्शन एंटरटेनर नहीं है और इसमें पारंपरिक अर्थों में कोई मेगा सुपरस्टार भी नहीं है। फिल्म की रिलीज से पहले अभी दो दिन का समय बाकी है। ऐसे में ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े और बेहतर हो सकते हैं। यदि टिकट बिक्री की यही रफ्तार बनी रहती है तो फिल्म को रिलीज के दिन मजबूत ओपनिंग मिल सकती है।

पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा बुकिंग ट्रेंड्स को देखते हुए ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच का कारोबार कर सकती है। यदि फिल्म 15 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचती है तो यह इस साल की बेहतर ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

क्या टूटेगा कॉकटेल का रिकॉर्ड

साल 2012 में रिलीज हुई पहली ‘कॉकटेल’ का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। नई फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। उस फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 10.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सभी की नजरें 19 जून पर टिकी हैं, जब फिल्म की असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर होगी।

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात