शाहिद कपूर मूवी कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 12वें दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल, जानें कलेक्शन

Shahid Kapoor Movie Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 64 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

स्नेहा मौर्या

O Romeo Collection Day 12: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की कोशिश की है, तो चलिए जानते हैं अबतक कलेक्शन...

12वें दिन ओ रोमियो की कमाई में आया उछाल

दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी। पहले वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी देखी गई, लेकिन वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 1.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा सोमवार की तुलना में थोड़ा बेहतर माना जा रहा है। मेकर्स के अनुसार, 11 दिनों में फिल्म लगभग 62 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी थी। ऐसे में 12वें दिन की कमाई जोड़ने पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन करीब 64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिलहाल अभी फाइनल डेटा नहीं है।

100 करोड़ क्लब की चुनौती

फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने किया है, जिनकी फिल्मों को आमतौर पर कंटेंट और विजुअल ट्रीटमेंट के लिए सराहा जाता है। ‘ओ रोमियो’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म का 100 करोड़ के घरेलू क्लब तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण लग रहा है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की परफॉर्मेंस काफी हद तक तय करेगी कि यह आंकड़ा छू पाना संभव होगा या नहीं।

विदेशों में भी है फिल्म की मजबूत पकड़

जहां भारत में फिल्म का प्रदर्शन औसत माना जा रहा है, वहीं इंटरनेशनल मार्केट में ‘ओ रोमियो’ ने शानदार प्रदर्शन किया है। मेकर्स पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विदेशी दर्शकों के बीच फिल्म की रोमांटिक कहानी और एक्शन का मिश्रण खासा पसंद किया गया है। इससे साफ है कि शाहिद कपूर की ग्लोबल फैन फॉलोइंग का असर बॉक्स ऑफिस पर नजर आया है। अब सबकी नजर दूसरे हफ्ते के अंत और तीसरे वीकेंड पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि ‘ओ रोमियो’ घरेलू बाजार में कितनी लंबी छलांग लगा पाती है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं