शाहिद कपूर मूवी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शाहिद कपूर के नाम रहेगा साल 2026, ‘ओ रोमियो’ और ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Shahid Kapoor 2026 Movies: साल 2026 शाहिद कपूर के फैंस के लिए खास होने वाला है। ‘ओ रोमियो’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के साथ एक्टर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं।

स्नेहा मौर्या

Shahid Kapoor Upcoming Film Cocktail 2 And O Romeo: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर के लिए साल 2026 बेहद खास साबित होने वाला है। इस साल एक्टर की दो बड़ी और बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। पहले उनकी रोमांटिक फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज डेट सामने आई थी और अब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

दरअसल, शाहिद कपूर मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म को खास तौर पर वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जा रहा है। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रोमांटिक कहानी और शाहिद-तृप्ति की फ्रेश जोड़ी को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है।

सितंबर 2026 में रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’

फिल्म ‘ओ रोमियो’ के करीब छह महीने बाद शाहिद कपूर की दूसरी बड़ी मूवी ‘कॉकटेल 2’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच का गैप सोच-समझकर तय किया गया है। ‘ओ रोमियो’ और ‘कॉकटेल 2’ एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और मेकर्स नहीं चाहते थे कि दोनों फिल्मों की रिलीज आपस में टकराए।

रिलीज गैप के पीछे की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, छह महीने का अंतर शाहिद कपूर को एक नई इमेज और ताजगी के साथ दर्शकों के सामने आने का मौका देगा। कमर्शियल लिहाज से भी यह फैसला सही माना जा रहा है, क्योंकि दर्शकों को एक किरदार से निकलकर दूसरे किरदार को अपनाने के लिए समय चाहिए होता है। सितंबर में रिलीज होने से ‘कॉकटेल 2’ को अपनी अलग पहचान बनाने का पूरा मौका मिलेगा।

‘कॉकटेल 2’ में म्यूजिक पर है खास फोकस

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘कॉकटेल 2’ की कहानी लगभग तैयार है और फिलहाल पूरी टीम गानों पर काम कर रही है। साउंड मिक्सिंग, फाइनल अरेंजमेंट और कहानी के साथ म्यूजिक का तालमेल बेहद अहम माना जा रहा है।

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। जहां पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे, वहीं सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। इन दो बड़ी फिल्मों के साथ यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2026 वाकई शाहिद कपूर के नाम रहने वाला है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना