शाहरुख खान मूवी किंग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

क्रिसमस 2026 पर गूंजेगी ‘किंग’ की दहाड़, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म की डेट हुई फाइनल

Shah Rukh Khan King Movie: ‘जवान’ और ‘पठान’ की सक्सेस के बाद शाहरुख खान की ‘किंग’ के रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। ऐसे में अब फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

King Movie Release Date Revealed: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ‘जवान’ और ‘पठान’ की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का ऐलान आते ही दर्शकों का एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है। फिल्म की रिलीज की तारीख का इंतजार महीनों से किया जा रहा था और अब मेकर्स ने फाइनल घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं सुपरस्टार कब थिएटर में धमाका करेंगे।

इस दिन में थिएटर में ‘किंग’ मचाएगी धमाल

दरअसल ‘किंग’ को 24 दिसंबर 2026, यानी क्रिसमस के दिन रिलीज़ किया जाएगा। ये तारीख साल का धमाकेदार क्लोजर होने के साथ-साथ 2027 की शानदार शुरुआत भी करने वाली है। शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस ऐलान को खास तौर पर ‘पठान’ के रिलीज़ के तीन साल पूरे होने के मौके पर किया। इस कदम ने इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी के फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है।

फिल्म से पहली बार दिखी शाहरुख खान की झलक

रिलीज़ डेट के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की वर्ल्ड ऑफ किंग की एक झलक भी पेश की। इसमें शाहरुख खान एक नए, बोल्ड और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। शानदार लोकेशन्स और स्ट्रॉन्ग विज़ुअल्स ने फैंस का दिल जीत लिया। इन फ्रेम्स को देखकर लग रहा है कि साल के अंत में ‘किंग’ की दहाड़ सिनेमाघरों में सुनाई देगी।

फर्स्ट लुक सुपरस्टार के बर्थडे पर किया गया था रिलीज

इस फिल्म का पहला लुक 2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज किया गया था। इसमें शाहरुख के सिल्वर हेयर, एक्शन से भरपूर लुक, SRK स्पेशल थीम सॉन्ग और दमदार डायलॉग “डर नहीं, दहशत हूं” को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिला।

फैंस अब इस रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन, और शाहरुख के नए अवतार को लेकर बॉलीवुड में पहले से ही चर्चा तेज है। यह फिल्म 2026 के क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की पूरी तैयारी में है। फिलहाल, ‘किंग’ का यह सफर शाहरुख खान के करियर में एक और यादगार मोड़ साबित होने वाला है और फैंस के लिए यह एक साल के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट पैकेज के तौर पर आने वाली है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान