शाहरुख खान की बेटी सुहाना की जमीन डील पर जांच 
मनोरंजन

Suhana Khan Land Deal: शाहरुख खान की बेटी सुहाना की जमीन डील पर जांच, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Suhana Khan Land Dispute: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जमीन खरीद को लेकर विवादों में फंस गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना ने अलीबाग के थल गांव में 12.91 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी।

सोनाली झा

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच उनकी अलीबाग में हुई जमीन खरीद पर विवाद गहराता दिख रहा है। करोड़ों की डील को लेकर सुहाना के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, और अब प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना खान ने अलीबाग के थल गांव में करीब 12.91 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी। यह जमीन मूल रूप से सरकार ने खेती के लिए किसानों को आवंटित की थी। आरोप है कि सुहाना ने यह जमीन बिना उचित अनुमति लिए खरीद ली। जानकारी के अनुसार, यह सौदा तीन बहनों अंजलि, रेखा और प्रिया से हुआ, जिन्हें यह जमीन उनके माता-पिता से विरासत में मिली थी।

दस्तावेजों में किसान दिखाया गया

मामले को लेकर कई गंभीर सवाल उठे हैं। बताया गया है कि जमीन खरीदते समय सुहाना ने 77.46 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी। लेकिन रजिस्टर्ड दस्तावेजों में उन्हें किसान दिखाया गया, जबकि वह वास्तविक किसान नहीं हैं। यह नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संदेश ने जांच के आदेश दिए हैं और अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि इस सौदे पर आगे क्या कार्रवाई होगी।

कंपनी के नाम पर प्रॉपर्टी

यह डील Deja Vu Farm Pvt Ltd के नाम पर की गई थी। इस कंपनी के डायरेक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की मां और भाभी हैं। सुहाना की यह अलीबाग में पहली प्रॉपर्टी थी। इसके बाद उन्होंने समुद्र तट के पास करीब 10 करोड़ रुपये की एक और संपत्ति खरीदी थी। सुहाना खान अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले ही इस कानूनी विवाद में फंस गई हैं। यह मामला न केवल प्रशासनिक बल्कि मीडिया और पब्लिक डोमेन में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजरें प्रशासन की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि सुहाना खान इस विवाद से आसानी से निकल पाएंगी या फिर उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार