शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए अपने घर का दरवाजा खोल दिया है 
मनोरंजन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के बंगले में बिता सकते हैं वक्त, एक लाख से कम है किराया

Shah Rukh Khan Bungalow On Rent: शाहरुख खान के फैंस के लिए एक सुनहरा मौका है कि वह उनके बंगले में वक्त बिता सकते हैं, इसके लिए शाहरुख के फैंस को बस किराया भरना पड़ेगा।

अनिल सिंह

Shah Rukh Khan Beverly Hills Mansion: शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए अपने घर का दरवाजा खोल दिया है। अब शाहरुख खान के फैंस उनके बंगले में वक्त बिता सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनके फैंस को उनके बंगले का निर्धारित किराया भरना होगा। फैंस के लिए शाहरुख खान का यह ऐलान किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

शाहरुख खान के जिस बंगले की बात इस रिपोर्ट में हो रही है वह मन्नत नहीं है, बल्कि अमेरिका के 'कैलिफोर्निया' के 'बेवर्ली हिल्स' में मौजूद उनका बंगला किराए पर उपलब्ध है। उनका यह बंगला लोकप्रिय रेडियो ड्राइव से बस कुछ ही मिनट की दूरी पर है और यह बंगला बेहद खूबसूरत है। इसमें 6 बेडरूम है, स्विमिंग पूल है और जकूजी जैसी सुविधा उपलब्ध है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह बंगला मेहमानों को आधुनिक सुविधाओं का बेहतर आनंद देता है। इस बंगले में हर वह सुविधा उपलब्ध है जो उनके फैंस पाना चाहते हैं। इस बंगले में 6 बेडरूम के अलावा स्विमिंग पूल और जकूजी जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। निजी केबिन में लोग सुकून भरे वक्त बिता सकते हैं। खेलने के लिए टेनिस कोर्ट भी उपलब्ध है। लेकिन यहां वक्त बिताने के लिए उनके फैंस को एक रात के लिए 96,000 रुपये किराए के तौर पर भरना होगा। खुद शाहरुख खान ने 2019 में बंगले से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें स्विमिंग पूल, बेडरूम और टेनिस कोर्ट का नजारा देखने को मिलता है। उम्मीद है कि शाहरुख खान के फैंस उनके इस तोहफे का लाभ जरूर उठाएंगे।

शाहरुख खान का बेवर्ली हिल्स मेंशन एक शानदार घर है, जो लॉस एंजिल्स के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक है। यह घर शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए एक छुट्टी का घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। शाहरुख खान का बेवर्ली हिल्स मेंशन बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें कई शानदार कमरे हैं। इस घर में एक बड़ा बगीचा भी है, जहां शाहरुख खान और उनके परिवार के सदस्य आराम कर सकते हैं। इस घर में एक स्विमिंग पूल भी है, जहां शाहरुख खान और उनके परिवार के सदस्य तैराकी का आनंद ले सकते हैं। शाहरुख खान का बेवर्ली हिल्स मेंशन न केवल एक घर है, बल्कि यह उनकी शानदार जीवनशैली को भी दर्शाता है। शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने काम के प्रति बहुत ही समर्पित हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन