

Asim Riaz Fight With Rubina Dilaik: आसिम रियाज और रुबीना दिलैक इस समय सुर्खियों में आ गए हैं। दोनों के बीच फाइट हो गई थी, ओटीटी पर इस समय बैटलग्राउंड नाम का एक रियलिटी शो धूम मचा रहा है। इसमें आसिम रियाज, रुबीना दिलैक, अभिषेक मल्हान जैसे कई सितारे दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खास बात यह है की मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी इस शो में नजर आते हैं। इस शो जुड़े वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस समय रुबीना दिलैक और आसिम रियाज की फाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसिम रियाज रुबीना से लड़ते हुए उन पर पर्सनल कमेंट कर देते हैं, जिस वजह से शिखर धवन को बीच बचाव के लिए सामने आना पड़ता है और वह आसिम रियाज को समझा बूझाकर उनको रुबीना से माफी मांगने को कहते हैं।
कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को लेकर आसिम रियाज उन्हें खरी-खोटी सुनाते हैं इसी बीच रुबीना बीच में आ जाती हैं और कहती हैं आप उसे डिमोटिवेट कर रहे हैं। इसी बात को लेकर रुबीना और आसिम रियाज आपस में भीड़ जाते हैं। असिम रियाज रुबीना को कहते हैं कि यह कोई सीरियल नहीं चल रहा है, रुबीना भड़क जाती है और कहती है कि वहां मत जाओ। दोनों के बीच हो रही इस झड़प में शिखर धवन को बीच बचाव के लिए सामने आना पड़ता है।
आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक से मांगी माफी शिखर धवन आसिम रियाज को समझते हैं कि एक महान कोच कंटेस्टेंट को या खिलाड़ी को कभी भी उसके खेल के बीच में नहीं टोकता वह उसे बाद में समझाता है। आसिम रियाज को शिखर धवन की बात समझ में आ जाती है और वह अपनी गलती मान लेते हैं, तो शिखर धवन कहते हैं कि रुबीना को जो आपने कहा वह भी सही नहीं था, उसके लिए आपको माफी मांगनी चाहिए, तो असिम रियाज रुबीना को सॉरी कहते हुए नजर आते हैं और रुबीना भी कहती है कि कोई बात नहीं।
आसिम रियाज का विवादों से गहरा नाता रहा है। बिग बॉस में जब वह कंटेस्टेंट थे तब भी उनके विवाद हमेशा सुर्खियों में रहते थे। हिमांशी खुराना के साथ उनके रिलेशनशिप भी सुर्खियों में रहा। उनके साथ ब्रेकअप भी सुर्खियों में रहा। वह अपने वीडियो को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं रुबीना की अगर बात करें तो वह भी बिग बॉस के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ भिड़ंत को लेकर सुर्खियों में रही थी।