शाहरुख खान के 1 सेकंड के कैमियो ने जीता दिल 
मनोरंजन

शाहरुख खान के 1 सेकंड के कैमियो ने जीता दिल, एड शीरन ने बताई ‘सैफायर’ BTS की खास कहानी

एड शीरन का नया गाना ‘सैफायर’ में अरिजीत सिंह की आवाज और शाहरुख खान का 1 सेकंड का कैमियो है। एड ने BTS वीडियो में बताया कि भारत दौरे के दौरान शाहरुख से मिलने के बाद उन्हें कैमियो का आइडिया आया।

सोनाली झा

मुंबई: टरनेशनल पॉप सिंगर एड शीरन का नया गाना ‘सैफायर’ रिलीज होते ही हर प्लेटफॉर्म पर छा गया है। इस गाने में भारत के म्यूजिक आइकन अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। साथ ही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का महज 1 सेकेंड का कैमियो, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया है। गाने के म्यूजिक, इमोशन और इंडिया कनेक्शन के साथ ये कैमियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

हाल ही में एड शीरन ने इस गाने का बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख इस कैमियो के लिए कैसे राज़ी हुए थे। एड बताते हैं कि वो भारत में घूमते हुए 'सैफायर' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहर शामिल थे। इसी दौरान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एड को बताया कि शाहरुख उनसे मिलना चाहते हैं।

एड ने बताया कि शाहरुख खान से मिलने मैं उनके घर गया था, जहां हमने करीब 3 घंटे तक पैडल गेम खेला। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि जब भी कुछ करना हो, बताना। मैंने पूछा कि कल डिनर करोगे?’ और यहीं से कैमियो का आइडिया बना। अगले दिन एड शीरन शाहरुख के घर फिर पहुंचे, उनके साथ डिनर किया और उसी दिन उनका कैमियो शूट कर लिया गया।

एड बताते हैं कि जब मैं पहुंचा तो मैं हिंदी में पूरी धुन गा रहा था। शाहरुख ने ना सिर्फ शूट किया, बल्कि गले लगाकर प्यार भी जताया। ‘सैफायर’ को 6 जून 2025 को एड शीरन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था और महज 11 दिनों में इसे 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। गाने की कामयाबी में अरिजीत सिंह की आवाज, इंडिया की लोकेशन, और शाहरुख खान का कैमियो तगड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस