द इलेक्ट्रिक स्टेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

OTT की सबसे महंगी फिल्म जिसने बजट और विजुअल्स से रचा इतिहास, ‘कल्कि’ और ‘RRR' को भी छोड़ा पीछे

The Electric State 2025: इस साल की सबसे महंगी ओटीटी फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ है, जिसे मार्च 2025 में रिलीज किया गया। यह फिल्म बजट के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ देती है।

स्नेहा मौर्या

Most Expensive OTT Movie: कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होतीं, बल्कि उनमें तकनीक, इमोशन और कल्पना का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। जब बड़ी फिल्मों के नाम और मशहूर निर्देशक जुड़ते हैं, तो दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने फिल्मों की दुनिया में नया बदलाव ला दिया है। अब सिर्फ थिएटर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन रिलीज भी बड़े पैमाने पर होती हैं, जहां फिल्म का मेगनिफिकेंस किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं होता।

दरअसल, इस साल की सबसे महंगी ओटीटी फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ है, जिसे मार्च 2025 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बजट के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ देती है। इसका निर्देशन रुसो ब्रदर्स ने किया है, जो ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का प्रीमियर 24 फरवरी, 2025 को हुआ और 14 मार्च, 2025 को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

द इलेक्ट्रिक स्टेट फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी मिशेल नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गुमशुदा भाई क्रिस्टोफर को खोजने के लिए एक यात्रा पर निकलती है। मिशेल के साथ रोबोट कॉस्मो और स्मगलर कीट्स भी हैं। तीनों अमेरिका के रेगिस्तानी इलाकों में कई मिस्ट्री और इमोशनल एक्सपीरियंस से गुजरते हैं।

फिल्म में मिली बॉबी ब्राउन ने मिशेल का किरदार निभाया है, जबकि हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रैट ने कीट्स का रोल किया। इसके अलावा स्टैनली टुची, वुडी हैरेलसन, एंथनी मैकी और ब्रायन कॉक्स जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। कई रोबोट किरदारों के लिए वॉइस एक्टिंग का इस्तेमाल किया गया, जिससे फिल्म और भी इंट्रेस्टिंग बन गई। फिल्म का साइंस फिक्शन, एडवेंचर और इमोशन का मिश्रण दर्शकों को खासा प्रभावित करता है।

साल 2025 की बनी सबसे बड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 320 मिलियन डॉलर (करीब 2,600 करोड़ रुपये) था, जिससे यह नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई। हालांकि इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया, लेकिन ओटीटी पर इसे जबरदस्त व्यूअरशिप मिली। साथ ही बता दें, फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है और आईडीबी पर इसे 5.9/10 की रेटिंग मिली है जबकि Rotten Tomatoes पर स्कोर 17% रहा है। हालांकि, इसके विजुअल्स, तकनीक और प्रोडक्शन वैल्यू की खूब तारीफ हुई है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान