अक्षय खन्ना के साथ सौम्या टंडन का पहला सीन रहा खास 
मनोरंजन

अक्षय खन्ना के साथ सौम्या टंडन का पहला सीन रहा खास, थप्पड़ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Saumya Tandon Dhurandhar: सौम्या टंडन ने धुरंधर की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि अक्षय खन्ना के साथ उनका पहला सीन अमृतसर में शूट हुआ था, जो नवंबर की ठंडी में फिल्माया गया था।

सोनाली झा

Akshaye Khanna Saumya Tandon Slap Scene: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड 674.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें भारत से 524.5 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के बीच अभिनेत्री सौम्या टंडन ने शूटिंग से जुड़ी यादों को साझा किया है और अक्षय खन्ना के साथ अपने पहले सीन को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं।

‘धुरंधर’ में सौम्या टंडन ने रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की पत्नी का अहम किरदार निभाया है। हाल ही में सौम्या ने फिल्म से जुड़ी चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें से दो तस्वीरें अक्षय खन्ना के साथ हवेली वाले सीन की हैं। इन तस्वीरों के साथ सौम्या ने बताया कि सेट पर उनकी और अक्षय खन्ना की ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, लेकिन कैमरा ऑन होते ही दोनों के बीच एक खास कनेक्शन बन जाता था।

धुरंधर का पहला सीन

सौम्या ने कैप्शन में लिखा कि यह उनका फिल्म का पहला सीन था, जिसकी शूटिंग अमृतसर में की गई थी। यह नवंबर की ठंडी सुबह थी और वह घबराहट के साथ-साथ एक्साइटमेंट भी महसूस कर रही थीं। सीन में अक्षय खन्ना सिगरेट जला रहे थे और वह उन्हें बदले की आग में झोंकने की कोशिश कर रही थीं। सौम्या के मुताबिक, यह उनका पहला मॉर्निंग शॉट था और माहौल बेहद इंटेंस था।

सौम्या टंडन ने की अक्षय खन्ना की तारीफ

अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए सौम्या ने कहा कि वह एक बेहद प्योर और सच्चे कलाकार हैं। उनके साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने आते ही दोनों की केमिस्ट्री अपने आप बन गई और सीन बहुत नैचुरल तरीके से पूरा हो गया। फिल्म के एक सीन को लेकर काफी चर्चा रही थी, जिसमें सौम्या को अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारना था। मीडिया में दावा किया गया कि इस सीन के लिए सात बार रीटेक हुआ, लेकिन सौम्या ने साफ किया कि उन्होंने यह सीन एक ही टेक में पूरा किया था और सिर्फ एक ही थप्पड़ मारा गया था।

सीन के इमोशन पर दिया ध्यान

निर्देशक आदित्य धर चाहते थे कि सीन बिल्कुल असली लगे, इसलिए इमोशन पर खास ध्यान दिया गया। सौम्या ने सेट डिजाइन की भी जमकर तारीफ की और कहा कि आर्ट डिपार्टमेंट ने इतना ऑथेंटिक पाकिस्तानी डेकोर तैयार किया था कि सेट पर कदम रखते ही पुराने दौर में पहुंच जाने का एहसास होता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म के साथ-साथ इस बारीक काम की भी सराहना करेंगे।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल