7 डॉग्स का ट्रेलर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सऊदी फिल्म ‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट, सलमान खान और संजय दत्त की एंट्री ने उड़ाए होश

7 Dogs Trailer: सऊदी अरब की एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। सलमान खान और संजय दत्त की दमदार एंट्री ने फैंस को हैरान कर दिया। यह फिल्म मिडिल ईस्ट की बड़ी रिलीज मानी जा रही है।

सोनाली झा

7 Dogs Sanjay Dutt And Salman Khan Cameo: सऊदी अरब की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। इस ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त की दमदार मौजूदगी, जिसने फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर भी चर्चा का विषय बना दिया है। ट्रेलर सामने आते ही फैंस भाईजान के स्टाइल और संजय दत्त के खतरनाक लुक पर फिदा नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘7 डॉग्स’ को हॉलीवुड फिल्म बैड बॉयज फॉर लाइफ के मशहूर डायरेक्टर आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्टाइलिश सिनेमैटोग्राफी और इंटरनेशनल लेवल की प्रोडक्शन वैल्यू साफ नजर आती है। हालांकि सलमान खान और संजय दत्त के रोल को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस यह साफ कर देती है कि ये कैमियो किसी भी तरह से छोटे नहीं हैं।

सलमान खान और संजय दत्त की एंट्री

ट्रेलर में सलमान खान शार्प सूट में, शरारती मुस्कान और दमदार डायलॉग के साथ नजर आते हैं। उनका डायलॉग, तुम्हें पता है वह क्या करता है? वह अपनी पूरी जिंदगी डॉक्यूमेंट करता है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, संजय दत्त एक खतरनाक अवतार में हाथ में गैजेट लिए दिखते हैं, जो उनके किरदार की गंभीरता और ताकत का संकेत देता है। दोनों सितारों की एंट्री ट्रेलर को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है।

7 डॉग्स की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे खतरनाक नए ड्रग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए एक बड़े मिशन को अंजाम दिया जाता है, जिसमें कई देशों के किरदार शामिल हैं। फिल्म में मिस्र के मशहूर अभिनेता करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज लीड रोल में हैं, जबकि इटैलियन स्टार मोनिका बेलुची भी अहम भूमिका निभा रही हैं। कहानी को सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने लिखा है।

सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

सलमान खान और संजय दत्त की इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में मौजूदगी ने भारतीय फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर तारीफों की बाढ़ आ गई है। माना जा रहा है कि ‘7 डॉग्स’ इस साल के आखिर में रिलीज होगी और यह मिडिल ईस्ट की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज