सरोज खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में कर ली थी शादी, डांस मास्टर ने गले में बांधा था काला धागा, फिर ऐसे टूटा रिश्ता

Saroj Khan Life Story: सरोज खान ने महज 13 साल की उम्र में डांस मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी। उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन कोरियोग्राफी से उन्होंने बॉलीवुड में अमिट पहचान बनाई।

सोनाली झा

Highlights

  • सरोज खान ने महज 13 साल की उम्र में अपने डांस मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी।

  • उस समय सोहनलाल की उम्र करीब 43 साल थी और वह पहले से शादीशुदा थे।

  • सरोज को उनकी पहली शादी और चार बच्चों के बारे में बेटे राजू खान के जन्म के बाद पता चला।

Saroj Khan Birth Anniversary Special Story: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने डांस से हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई पीढ़ियों की अभिनेत्रियों को अपने इशारों पर थिरकना सिखाया। श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय तक, कई बड़ी अभिनेत्रियों के यादगार डांस नंबर सरोज खान की कोरियोग्राफी का हिस्सा रहे। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही।

सरोज खान ने महज 13 साल की उम्र में अपने डांस मास्टर बी. सोहनलाल से शादी कर ली थी। उस वक्त उन्हें शादी का मतलब तक नहीं पता था। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि जब उनकी शादी हुई, तब वह सिर्फ 13 साल की थीं और स्कूल जाया करती थीं।

डांस मास्टर ने गले में बांधा था काला धागा

सरोज खान को शादी के मायने भी समझ नहीं आते थे। इसी दौरान उनके डांस मास्टर बी. सोहनलाल ने उनके गले में काला धागा बांध दिया। सरोज को लगा कि ऐसा करने से उनकी शादी हो गई है। उस समय सोहनलाल की उम्र करीब 43 साल थी। वह सरोज से लगभग 30 साल बड़े थे और पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली शादी से चार बच्चे भी थे। सरोज को शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी।

सरोज खान

बच्चों को नाम देने से किया इनकार, टूट गया रिश्ता

सरोज को सोहनलाल की पहली शादी और बच्चों के बारे में तब पता चला, जब 1963 में उन्होंने बेटे राजू खान को जन्म दिया। इसके बाद 1965 में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन वह आठ महीने बाद ही चल बसा। बताया जाता है कि सोहनलाल ने दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई।

कुछ साल बाद सोहनलाल को हार्ट अटैक आया तो सरोज फिर उनके करीब आईं। इस दौरान उन्होंने बेटी कुकु को जन्म दिया। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद सोहनलाल उनकी जिंदगी से दूर हो गए। इसके बाद सरोज ने अपने बच्चों की परवरिश अकेले की।

सरोज खान

गीता मेरा नाम से शुरू हुआ कोरियोग्राफी का सफर

सरोज खान ने साल 1974 में फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से कोरियोग्राफर के रूप में अपना सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कई यादगार गानों को अपने डांस स्टेप्स से खास बना दिया। फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘हवा हवाई’, ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’, ‘बेटा’ का ‘धक-धक करने लगा’ और ‘देवदास’ का ‘डोला रे डोला’ उनके चर्चित कामों में शामिल हैं।

सरोज खान

कई पीढ़ियों की अभिनेत्रियों को सिखाया डांस

सरोज खान ने साधना, वैजयंतीमाला, हेलन, रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों को डांस सिखाया। माधुरी दीक्षित उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपनी कोरियोग्राफी और अनोखे डांस स्टेप्स के दम पर सरोज खान ने हिंदी सिनेमा में ऐसी विरासत बनाई, जिसे आज भी याद किया जाता है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह