Madhuri Dixit School Story: माधुरी दीक्षित को शरारत के चक्कर में खानी पड़ी थी बेंत, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Madhuri Dixit Childhood: माधुरी दीक्षित ने क्विज शो में अपने स्कूल के दिनों का मजेदार किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस को शरारत करने पर बेंत से मार पड़ी थी और वह गणित की सख्त टीचर से डरती थीं।
Madhuri Dixit School Story
माधुरी दीक्षित(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Madhuri Dixit TV
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी और डांस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लेकिन बचपन में वह भी आम बच्चों की तरह शरारतें किया करती थीं। हाल ही में एक क्विज शो के दौरान माधुरी ने अपने स्कूल के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार क्लास में हंगामा करने की वजह से टीचर ने उनकी बेंत से पिटाई कर दी थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Madhuri Dixit Quiz Show Host
माधुरी के बचपन का यह किस्सा शो में तब सामने आया, जब पुणे की कंटेस्टेंट अमृता डाले ने उनसे पढ़ाई और स्कूल से जुड़े सवाल पूछे। अमृता ने पूछा कि क्या कभी किसी टीचर ने उन्हें स्कूल में सजा दी थी? इस पर माधुरी ने हंसते हुए बताया कि एक बार उन्होंने और उनके दोस्तों ने क्लास में इतना हंगामा किया कि टीचर नाराज हो गईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Madhuri Dixit Married Life
माधुरी ने बताया कि गुस्से में टीचर बेंत लेकर क्लास में आईं और सभी बच्चों को एक-एक बार मारा। अभिनेत्री ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि बेंत की पहली मार पड़ने के बाद करीब दो सेकंड तक दर्द महसूस नहीं होता। वह जगह सुन्न हो जाती है और फिर कुछ सेकंड बाद तेज दर्द शुरू होता है। इस दौरान उन्होंने बेंत पड़ने की आवाज की नकल भी की, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Madhuri Dixit Life Routine
माधुरी ने बातचीत में यह भी बताया कि उन्हें स्कूल में गणित बिल्कुल पसंद नहीं था। इसकी वजह उनकी सख्त मैथ्स टीचर थीं। अभिनेत्री के मुताबिक, टीचर का क्लास में आने का अंदाज ही ऐसा था कि सभी बच्चे उनसे डरते थे। गणित की क्लास का नाम सुनते ही उनके मन में डर बैठ जाता था और वह सोचने लगती थीं कि अब न जाने क्या होगा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Madhuri Dixit School Story
माधुरी दीक्षित ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी में उच्च शिक्षा हासिल की। बचपन से ही उन्हें डांस का बहुत शौक था। उन्होंने कम उम्र में कथक सीखना शुरू कर दिया था और कई वर्षों तक इसकी ट्रेनिंग ली। आगे चलकर डांस उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Madhuri Dixit Childhood Story
माधुरी दीक्षित ने अपनी मेहनत और शानदार प्रतिभा के दम पर हिंदी सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया। उनकी अदाकारी, डांस और खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। हालांकि, उनके स्कूल के दिनों का यह किस्सा बताता है कि पर्दे पर हमेशा आत्मविश्वास से नजर आने वाली माधुरी भी कभी गणित की क्लास से डरती थीं और दोस्तों के साथ शरारतें किया करती थीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.