सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का ब्रेकअप! 
मनोरंजन

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

Sara Tendulkar And Shubman Gill Breakup Rumours: सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है, कहा यह जा रहा है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

अनिल सिंह

Sara Tendulkar And Shubman Gill: सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती है। शुभमन गिल के साथ उनके डेटिंग की खबर भी बीते काफी समय से सुर्खियों में थी, हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी रिश्ते का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया। लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है, कहा यह जा रहा है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनके बीच अब रिश्ते में खटास आ गई है।

दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन के साथ ट्रिप वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया। इसी बीच उनके और शुभमन के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि यूजर्स का यह मानना है कि उन्होंने एक दूसरे को कभी फॉलो ही नहीं किया था, तो अनफॉलो करने का सवाल ही नहीं उठाता। दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

सारा तेंदुलकर की अगर बात करें तो सारा 27 साल की है और ग्रेस हेडन 22 साल की है। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानती हैं और दोनों अच्छी दोस्त हैं। दोनों साथ में वक्त भी बताती हैं। फिलहाल सारा तेंदुलकर आस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। सारा तेंदुलकर के काम की अगर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का फैसला लिया है और वह अपने खूबसूरती के लिए चर्चा में बनी रहती है। शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया ऐसे में ब्रेकअप को लेकर उनकी तरफ से औपचारिक बयान की उम्मीद करना बेमानी साबित होगा, वैसे सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चा तेजी से हो रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल