सारा अली खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सारा अली खान ने विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन, बाबा के रंग में रंगी दिखीं एक्ट्रेस, सामने आई तस्वीरें

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बीते दिन वाराणसी पहुंचीं। जहां उन्होंने विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस बाबा की भक्ति में डूबी दिखीं।

स्नेहा मौर्या

Sara Ali Khan in Varanasi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का अध्यात्म और धार्मिक स्थलों से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर वह मंदिरों और पवित्र स्थलों पर दर्शन करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्हें वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होते देखा गया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

शनिवार शाम एक्ट्रेस वाराणसी पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गंगा तट पर बैठकर आरती में भाग लिया और मंत्रोच्चार तथा घंटों की ध्वनि के बीच ध्यान मुद्रा में बैठीं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह हाथ जोड़कर श्रद्धा से आरती में शामिल हुईं। गंगा आरती के बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए और मंदिर में माथा टेका।

शांति के लिए काशी आती हैं सारा

सारा का मानना है कि गंगा आरती, शंख-घंटों की ध्वनि और धार्मिक वातावरण से उन्हें मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि जब भी उनका मन अशांत होता है, वह काशी आकर आत्मिक सुकून महसूस करती हैं। घाट किनारे बैठकर वह लंबे समय तक ध्यान लगाती रहीं और काशी से जुड़ने की उनकी यही वजह है।

गंगा सेवा निधि की ओर से इस खास अवसर पर सारा का सम्मान भी किया गया। इसके बाद उन्होंने घाट पर मौजूद फैंस से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। यह पहली बार नहीं है जब वह काशी पहुंची हों। साल 2020 में भी वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी आई थीं और गंगा आरती में शामिल हुई थीं।

धार्मिक आस्था की बात करें तो सारा अली खान को कई बार मंदिरों और शिव तीर्थ स्थलों पर दर्शन करते देखा गया है। वह महादेव की बड़ी भक्त मानी जाती हैं और अक्सर शिव जी के मंदिरों में दर्शन करती रहती हैं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी