सपना चौधरी और वीर साहू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

6 साल बाद टूटने की कगार पर सपना चौधरी का रिश्ता, तलाक की अर्जी के पीछे क्या है वजह

Sapna Choudhary Divorce Csae: शादी के 6 साल और 2 बच्चों के बाद सपना चौधरी ने तलाक की अर्जी देने की पुष्टि की गई है, जिस पर वीर साहू के वीडियो ने नई चर्चा छेड़ दी है।

यति सिंह

Highlights

  • सपना चौधरी ने तलाक की अर्जी देने की बात की पुष्टि की है।

  • सपना चौधरी और वीर साहू की शादी जनवरी 2020 में हुई थी।

  • सपना के बयान के बाद वीर साहू का वीडियो भी चर्चा में आ गया।

Sapna Veer Sahu Marriage Controversy: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और वीर साहू के बीच लंबे समय से चल रही अनबन की खबरों पर अब सपना ने खुद मुहर लगा दी है। जनवरी 2020 में शादीशुदा इस जोड़े के 2 बेटे हैं, लेकिन अब रिश्ता टूटने की कगार पर है। हाल ही की बातचीत में सपना ने तलाक की अर्जी दायर करने की बात कही और रिश्तों में सम्मान और कद्र की अहमियत पर अपनी राय रखी।

सम्मान को लेकर सपना का बयान

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने कहा कि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए आपसी सम्मान, भावनाओं की समझ और सामने वाले की कोशिशों को महत्व देना जरूरी है। सपना चौधरी ने साफ किया कि अगर कोई उन्हें डिपरेशन या प्रताड़ना देगा तो वे भी चुप नहीं बैठेंगी। उनके ये शब्द इस ओर साफ इशारा करते है कि उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में अपमान और दबाव का सामना किया है, जिसके चलते अलग होने का रास्ता चुनना पड़ा।

बच्चों और दूसरी शादी पर रखी अपनी बेबाक राय

वीर साहू से तलाक की चर्चा के बीच लोगों ने बच्चों और उनके भविष्य को लेकर भी तरह-तरह की बातें कीं, जिस पर सपना चौधरी ने बेबाक तरीके से जवाब दिया। सपना ने कहा कि बच्चों की परवरिश कैसे करनी है, यह उन्हें बखूबी पता है और किसी को भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर राय बनाने का हक नहीं है। दूसरी शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बेहद भावुक हैं और फिलहाल दोबारा शादी करने का कोई विचार उनके मन में नहीं है।

वीर साहू के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

सपना चौधरी के बयान सामने आने के बाद उनके पति वीर साहू की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया एक वीडियो भी सुर्खियों में आ गया। उस वीडियो में बेवजह शोर मचाने वालों को नजरअंदाज करने और हंसते हुए टाल देने जैसी बातें सुनाई देती हैं।

कई यूजर्स ने इस पोस्ट को सपना की बातों के जवाब के रूप में देखा, हालांकि दोनों के बीच की पूरी सच्चाई और कोर्ट की प्रक्रिया का फैसला आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य