सपना चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सपना चौधरी ने पिंक सूट में VIDEO शेयर कर लोगों को दिया करारा जवाब, बोलीं- नसीहत देने की जरूरत...

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पिंक सूट में एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने नसीहत देने वालों को जवाब भी दिया और कहा कि मेरी जगह आइए और सह के दिखाइए।

स्नेहा मौर्या

Sapna Choudhary Instagram Video: हरियाणवी डांसर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित स्टार सपना चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण उनका नया इंस्टाग्राम वीडियो है, जिसमें वह पारंपरिक पटियाला सूट पहनकर गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका देसी और स्टाइलिश अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

दरअसल, सपना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस वीडियो, शायरी और देसी लुक्स शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका पोस्ट सिर्फ उनके लुक और डांस के लिए ही नहीं, बल्कि उनके मैसेज के लिए भी वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा, “मुझे सबर (सब्र) करने की नसीहत न दीजिए, मेरी जगह आइए और सह के दिखाइए।” यह बात उनके फैंस और ट्रोलर्स दोनों के लिए सीधा संदेश है।

सपना के वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वीडियो में सपना ने बेबी पिंक रंग का खूबसूरत पटियाला सूट पहना है। वह बड़ी सादगी और आत्मविश्वास के साथ गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में 90 के दशक की हिट फिल्म ‘अजय’ का गाना “छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो” बज रहा है, जिसे कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है। यह गाना सनी देओल और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था, और संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था।

सपना चौधरी का करियर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। हरियाणा के छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने स्टेज परफॉर्मेंस की शुरुआत की। ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम करने के बाद सपना रागनी पार्टियों में नजर आने लगीं। उनका पहला बड़ा ब्रेक ‘सॉलिड बॉडी रै’ गाने से मिला, जिसके बाद वह तेजी से लोकप्रिय हो गईं।

बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं सिंगर

सपना चौधरी ने बिग बॉस सीजन 11 में भी हिस्सा लिया, जिससे उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए और अपनी अलग पहचान बनाई। ‘नानू की जानू’, ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘भांगओवर’ जैसी फिल्मों में उनके डांस नंबर खूब पसंद किए गए। फिलहाल सपना का देसी अंदाज, उनके बोल्ड कैप्शन और स्टाइलिश डांस वीडियो उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करवा रहे हैं। फैंस उनके हर पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील